
Tangy Chutney Benefits in Hindi: गर्मियों में आम की चटनी, पुदीने की चटनी, धनिए की चटनी आदि खूब खाई जाती है। हालांकि, इसकी वजह है कि ये स्वादिष्ट और चटपटी चटनियां हमारे खाने के स्वाद में इजाफा करती है। कई घरों में तो नियमित तौर ये चटपटी चटनियां बनती हैं औेर भोजन के साथ लुत्फ उठाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चटनियां न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि इससे स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलता है। डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानें इन चटनियों के फायदे।
आम की चटनी (Aam Ki Chutney)
आम की चटनी लगभग हर घर में गर्मी के दिनों में बनती है। यह कच्चे आम से बनाई जाती है। हर घर में कच्चे आम की चटनी बनाने की रेसिपी अलग-अलग होती है। लेकिन, हम इस तथ्य को नजरंदाज नहीं कर सकते हैं कि गर्मी के दिनों में आम की चटनी खाने से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचते हैं। कच्चे आम में कई तरह के मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं। कच्चे आम की चटनी खाने से पेट साफ रहता है और पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। यही नहीं, आप चाहें कच्चे आम की चटनी खाने से थकान खत्म होती है, आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जीभ के साथ-साथ आपकी सेहत को भी लुभाएंगी ये 3 स्वादिष्ट और हेल्दी चटनियां, जानें बनाने का तरीका
धनिए की चटनी (Dhaniye Ki Chutney)
धनिए की चटनी भी आम चटनियों में से एक है और ज्यादातर घरों में इसे बनाया जाता है। धनिए की चटनी बनाने में अक्सर नींबू का भी उपयोग होता है, जिससे उसका स्वाद चटपटा बन जाता है। गर्मी में धनिए की चटनी खाने का भी अपना ही मजा है और इसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कुछ लोग धनिए की चटनी में पुदीना भी डालते हैं, जिससे इसमें मौजूदा पोषक तत्वों में इजाफा हो जाता है। गर्मी में अक्सर लोगों के पेट खराब होने की शिकायत रहती है। वहीं, अगर आप नियमित रूप से धनिए की चटनी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो पेट संबंधी समस्या कम हो जाती है। साथ ही, यह मितली जैसी परेशानियों में भी मददगार साबित होती है। इसके अलावा, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हितकर है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं को इन 5 कारणों से खानी चाहिए अलसी की चटनी, जानें रेसिपी और फायदे
नारियल की चटनी (Nariyal Ki Chutney)
आपने अक्सर साउथ इंडियन फूड्स के साथ नारियल की चटनी के मजे लिए होंगे। कुछ लोगों की तो यह सबसे पसंदीदा चटनियों में से एक है। गर्मी में इसे खाया जाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल की चटनी में शरीर को ठंडा रखने के तत्व पाए जाते हैं, जो इसे गर्मी के मौसम के लिए सबसे सूटेबल डिशेज में से एक बना देता है। नारियल में मौजूद नैचुरल कूलिंग इफेक्ट सूजन को कम करने, सीने की जलन को कम करने और शरीर के बढ़ते तापमान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इमली की चटनी (Imli Ki Chutney)
इमली की चटनी काफी तीखी और चटपटे स्वाद के साथ बनाई जाती है। इमली को चटनी को किसी भी सादे स्वाद वाले आहार के साथ खाया जाता है, ताकि खाने का स्वाद बढ़ सके। गर्मी के मौसम में इमली खाना भी काफी लाभकारी माना जा सकता है, क्योंकि इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को कूल रखने का काम करते हैं। हालांकि, इमली की चटनी को डॉक्टर के परामर्श पर ही खाया जाना चाहिए।
यहां बताई गई सभी चटनियों का सेवन आप कर सकते हैं। लेकिन जो लोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, उन्हें धनिया के अलावा कोई भी अन्य चटनी सीमित मात्रा में खानी चाहिए। अतिरिक्त मात्रा में इन चटनियों का सेवन करने की वजह से तबियत बिगड़ सकती है और शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
image credit: freepik