गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर लोगों का कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप तेल-घी में तले आहार खाते हैं, तो आपका हाजमा खराब होने की समस्या हो सकती है। इसके बजाय गर्मी और बारिश के मौसम में आप आम की चटपटी चटनी खा सकते हैं। देखा जाता है कि इस मौसम में लोगों को थकान, आलस और पेट खराब होने की समस्या ज्यादा होती है। इसका कारण यह है कि गर्मी के कारण आपका पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे भारी चीजों को पचाने में मुश्किल आती है।
इस मौसम में अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो आप आम की स्वादिष्ट खट्टी-मीठी चटनी खा सकते हैं। ये चटनी कच्चे आम से बनाई जाती है। पके आमों की अपेक्षा कच्चे आम में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए आपको बताते हैं आम की चटनी खाने के 5 फायदे और बनाने की आसान रेसिपी।
1. पोषक तत्वों से भरपूर आम की चटनी
कच्चे आम की चटनी में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। ये विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसके कारण ये चटनी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कच्चे आम में एक खास एसिड भी होता है, जो पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है। खट्टे-मीठे स्वाद के कारण ये चटनी बच्चों को भी पसंद आती है, जिससे उन्हें ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं।
इसे भी पढें: कैंसर, हार्ट अटैक और कमजोर आंखों से बचाता है केसर, जानें सेवन के 6 बड़े फायदे
2. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है आम की चटनी
कच्चे आम की पिसी हुई चटनी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है क्योंकि ये ब्लड शुगर को कम करती है। आम में ऐसे ढेर सारे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में आम की पत्तियों को डायबिटीज का कारगर और रामबाण इलाज बताया गया है। कच्चे आम से बनी ये चटनी खाने से डायबिटीज रोगी के शरीर में इंसुलिन की मात्रा अच्छी रहती है, जिससे वो स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
3. त्वचा की चमक और निखार बढ़ाए आम की चटनी
कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसके अलावा इसमें आयरन भी भरपूर होता है। विटामिन सी वाले आहारों के सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आम में मौजूद आयरन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। पर्याप्त खून होने से शरीर का रंग निखरता है।
इसे भी पढें: आयरन से भरपूर ये 3 डिश खाने से शरीर में बढ़ेगा खून और रोग प्रतिरोधक क्षमता, जानें आसान रेसिपी
आम की चटनी बनाने के लिए सामग्री
- 250 ग्राम कच्चे आम
- 6-7 कली लहसुन
- धनिया की पत्तियां
- पुदीने की पत्तियां
- काला नमक स्वादअनुसार
- काली मिर्च पाउडर 2 चुटकी
- पिसा हुआ जीरा 2 चुटकी
- हरी मिर्च 2-3
कैसे बनाएं आम की चटनी
- आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को छीलकर इसके गूदे को अलग कर लें।
- लहसुन को छीलकर रख लें और धनिया-पुदीने की पत्तियों को तोड़कर धोकर रख लें।
- अब ग्राइंडर में ये सभी सामग्री डालें और साथ में हरी मिर्च भी डाल दें।
- पीसने के लिए 50 मिलीग्राम पानी भी मिला सकते हैं।
- इन्हें अच्छी तरह पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर आदि को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बस आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार है।
- अगर आप खट्टी-मीठी चटनी बनाना चाहते हैं, तो इसमें 2 चम्मच चीनी मिला दें।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi