जोड़ो के दर्द से राहत दिलाएंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, इस तरह करें इस्तेमाल

जोड़ो के दर्द की समस्या में आप आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेफ होने के साथ समस्या पर ज्यादा असरदार भी होती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ो के दर्द से राहत दिलाएंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां, इस तरह करें इस्तेमाल


Herb For Joint Pain: आयुर्वेद में कई गंभीर समस्याओं का इलाज जड़ी बूटियों के जरिए किया जा जाता है। खांसी-जुकाम से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों तक, हर समस्या के इलाज के लिए जड़ी बूटियां पहले से मौजूद हैं। जड़ी बूटियों को इस्तेमाल करने का फायदा यह होता है कि ये प्राकृतिक होती हैं, साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इनके इस्तेमाल से न सिर्फ परेशानी से राहत मिलती है, बल्कि समस्या को जड़ से खत्म करने में भी मदद मिलती है। इसी प्रकार जोड़ो के दर्द की समस्या में भी जड़ी-बूटियां असरदार मानी जाती हैं। इनके इस्तेमाल से दर्द से राहत मिल सकती है, साथ ही मांस-पेशियों में मजबूती भी बनी रहती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें जोड़ो के दर्द से राहत देने वाली कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में।

herbs for joint pain

जोड़ो के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां- Ayurvedic Herbs For Relief From Joints Pain

अजवाइन 

दादी-नानी के नुस्खो में आपको जोड़ो के दर्द के लिए अजवाइन का जिक्र जरूर मिल जाएगा। अजवाइन का सेवन करने के अलावा इसका तेल तैयार करके भी इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन में कार्ब्स, प्रोटीन और मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो जोड़ो के दर्द और सूजन से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह मांस-पेशियों की अकड़न दूर करने में भी मददगार माना जाता है। 

गुग्गुल 

गुग्गुल एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है, जिसे औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल मोटापा, हार्ट डिजीज, इंफ्लामेटरी डिसऑर्डर और जोड़ो के दर्द के लिए किया जाता है। गुग्गुल में भी एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जिसके कारण इसे जोड़ो के दर्द के लिए सेवन किया जाता है। 

इसे भी पढ़े- हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

हल्दी 

घाव भरने के अलावा दर्द से राहत पाने के लिए भी हल्दी इस्तेमाल की जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। जोड़ो के दर्द में हल्दी के तेल से मालिश करने से राहत मिलती है। इसे दूध में डालकर सेवन करने से जोड़ो की सूजन कम होती है। 

निर्गुण्डी

उत्तर भारत में पाए जाने वाली यह जड़ी बूटी जोड़ो के दर्द के लिए असरदार मानी जाती है। इसमें  टेरपेनोइड्स, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स, कार्बनिक फैटी एसिड जैसे कई आवश्यक तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो दर्द की समस्या से जल्द राहत दे सकते हैं। इसे तेल के रूप में जोड़ो में मसाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

इसे भी पढ़े- गुनगुने पानी की सिंकाई से मिलेगा सर्दियों में जोड़ों के दर्द से आराम, जानें प्रयोग के 3 तरीके

अदरक 

सर्दी-जुकाम की समस्या से लेकर मांस-पेशियों के दर्द की समस्या के लिए अदरक जरूर इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों की कमजोरी दूर करने और मांस-पेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।  

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

मानसून में कफ दोष को शांत करने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

Disclaimer