Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार

हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में आप इलाज के साथ इन उपायों की भी मदद ले सकते हैं। 

हाथों की उंगलियों में दर्द के कारण कई बार हम अपना काम सही से नहीं कर पाते हैं। तो, कई बार ये दर्द लंबे समय तक आपको परेशान करता है और रह-रह कर होता है। हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द की गंभीरत इसके कारणों पर निर्भर करता है। जैसे कि कई बार दर्द किसी चोट लगने के कारण होता है, तो कई बार ये ठंड लग जाने के कारण होता है तो कई बार गठिया के कारण होता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे (home remedies for finger pain ) आपकी मदद कर सकते हैं। जो ना सिर्फ आपकी उंगलियों को आराम पहुंचाएंगे बल्कि, मांसपेशियों में आए तनाव, सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द के लिए घरेलू उपचार के बारे में विस्तार से।

Insideturmeric

हाथ की उंगलियों के जोड़ों में दर्द के लिए घरेलू उपचार-Finger pain home remedies in hindi 

1. हल्दी गर्म करके लगाएं

हल्दी एक मसाला है जो कि कई सारी परेशानियों को कम कर सकता है। हल्दी कई तरीके से फायदेमंद है। पहले तो हल्दी में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है जो कि मांसपेशियों के सूजन को दूर करता है। दूसरा इसका हीलिंग नेचर चोट और मांसपेशियों के खिंचाव को हील करता है। ऐसे में जब आपके उंगलियों में दर्द हो तो, हल्दी में थोड़ा सा सरसों तेल मिलाए और उसे दर्द वाले जोड़ों पर लगाएं। फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। ये दर्द को कम करने में मदद करेगा। साथ ही दर्द को कम करने के लिए आप चाहें तो हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। इससे अंदर से हीलिंग में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : शरीर में दाने और खुजली से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले लगाएं ये देसी तेल, जानें बनाने का तरीका

2. पपीते के छाल बांध लें

उंगलियों के जोड़ों में दर्द होने पर पपीते के छाल को बांधना एक पुराना नुस्खा है। माना जाता है कि इसका छाल आपके दर्द को सोख लेती है और इसे तेजी से ठीक करने में मदद करती है। ऐसे में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस, साबुत हल्दी को पीस लें और इसमें लौंग का तेल मिला लें। अब इसमें हल्का सा चूना मिलाएं। और इसे मोटा-मोटा उंगलियों की जोड़ों पर लगाएं जिसमें कि आपतो दर्द हो रहा हो। अब पपीते के छाल को इस पर बांध दें। लगभग 1 घण्टे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। दिन में ऐसा 3 से 4 बार करें, आपको सूजन में आराम मिलेगा। साथ ही दर्द भी तेजी से कम हो जाएगा।

3. ठंडा और गर्म सिंकाई करें

अगर आपको सर्दियों के कारण जोड़ों में दर्द हो रहा है तो आप गर्म पानी की सिंकाई से इसे कम कर सकते हैं। अगर आपको गर्मियों में दर्द हो रहा है तो आप ठंडे पानी से या फिर बर्फ से अपने उंगसियों के जोड़ों की सिंकाई कर सकते हैं।  दरअसल, सिंकाई ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और दर्द और सूजन कम करने में मदद करता है। तो, कई बार से मांसपेशियों के कंप्रेशन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है। 

Inside_fingerpain

इसे भी पढ़ें: बवासीर में लहसुन के फायदे : बवसीर में होने वाली इन 5 परेशानी को दूर करता है लहसुन, जानें इस्तेमाल का तरीका

4. उंगलियों की एक्सरसाइज करें

अगर आपकी उंगलियों के जोड़ों में दर्द रहता है तो आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और उंगलियों का दर्द भी कम होने लगता है। ऐसे में आप उंगलियों के जोड़ों पर तेल लगा कर लगातार एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस दौरान आप उंगलियों को आगे-पीछे करें और इसके जोड़ों में तेजी लाएं। इसका अलावा अगर आप स्विमिंग कर सकते हैं तो वो भी करें क्योंकि इससे उंगलियों की अच्छी एक्सरसाइज होती है।  

5. नमक और फिटकरी का पानी से सिंकाई करें

नमक और फिटकरी की सिंकाई करना भी आपके उंगलियों के दर्द को कम कर सकता है। फिटकरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है इसलिए ये सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक पैन में पानी डालें और उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी मिलाएं। अब ऊपर से नमक डालें। पानी को धीमी आंच पर गर्म करें। जब फिटकरी पानी में घुल जाए तो गैस से उतार कर पानी को एक कटोरे में रख लें।अब कपड़े या कॉटन की मदद से पानी को अपनी सूजी हुई उंगलियों को धोएं। इसे कई बार करें। ये आपके दर्द को कम कर देगा।

इस तरह आप इन नुस्खों की मदद से उंगलियों के जोड़ों में हो रहे दर्द से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको इससे भी आराम महसूस ना हो तो अपने डॉक्टर को दिखाएं और इसका इलाज करवाएं।

all images credit: freepik 

Read Next

मोटी नाक को पतला करने में मददगार है अदरक, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 27, 2022 00:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content