दाने और खुजली अक्सर लोगों को परेशान करती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि कीड़ों के काटने और एलर्जी के कारण। तो, कई बार सिरोसिस, दाद और एक्जिमा के कारण। तो, कई बार दाने किसी रिएक्शन के कारण या फिर शरीर के अंदर ज्यादा गर्मी होने के कारण भी होती है। इन तमाम समस्याओं के लिए अक्सर लोग दवाइयों और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे इन समस्याओं को कम करने में मददगार हैं। जैसे कि नीम की पत्तियों का लेप, पुदीने का तेल और हल्दी चंदन। इसी तरह एक बहुत ही पुराना तेल है जिसे लगाकर दाने और खुजली को कम किया जा सकता है। जी हां, इस तेल को आप पारंपरिक तरीके से बना सकते हैं। इसे तेल तो बनाने के लिए नारियल तेल, कपूर और लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। तो, विस्तार से बताते हैं इस तेल (oil for rash and itching) को बनाने का तरीका और इस्तेमाल के फायदे।
नारियल तेल, कपूर और लौंग से बनाएं ये खास तेल
नारियल तेल, कपूर और लौंग तीनों को मिला कर आप इस खास तेल को बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले
- -20 चम्मच नारियल तेल लें।
- -अब इसमें 10 लौंग डालें।
- -अब कपूर लें और लगभग 3 बड़े चम्मच जितना इसका पाउडर बना लें।
- -अब इसे एक कटोरी में डाल कर गैस पर चढ़ा दें।
- -थोड़ी ही देर में ये तेल पकने लगेगा और इसकी तेज गंध महसूस होने लगेगी।
- -अब गैस बंद कर लें और तेल गुनगुना होने पर इसका उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: गले में जकड़न के घरेलू उपचार: गला जकड़ा हुआ है तो आपके काम आएंगे ये 5 उपाय
इस देसी तेल के फायदे
1. दानों को कम करता है
आपने देखा होगा कि कई बार शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं। कभी तो ये छोटे होते हैं तो कभी बड़े होते हैं। तो, कई बार किसी खास प्रकार के बैक्टीरिया के कारण भी ये दाने बढ़ रहे होते हैं। ऐसे में ये तेल बहुत ही शानदार तरीके से काम करता है। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण दानों के बैक्टीरिया को मारता है और उन्हें सूखा देता है। फिर लगातार इसका इस्तेमाल इसे कम करने लगता है। बस आपको इसके लिए ये करना है कि इस तेल को बनाएं और रात में सोने से पहले इसे अपने शरीर पर लगाएं। आप सुबह उठने के बाद पाएंगे कि इस तेल से आपके दाने धीमे-धीमे होने लगे हैं।
2. खुजली से निजात
नारियल तेल, कपूर और लौंग से बना ये खास तेल खुजली को कम करने में भी प्रभावी तरीके से काम करता है। इसका एंटीबैक्टीरियल और रैशेज को शांत करने वाला गुण खुजली को कम करने में मददगार है। इसका एंटी-माइक्रोबियल गुण एक्टिव रैशेजों को कम करने में मदद करता है और खुजली से निजात दिलाता है। इस तरह ये खुजली को शांत करने के साथ स्किन को शांत भी कर देता है।
3. सूजन कम करता है
कपूर और लौंग दोनों में ही एंटीइंफ्लेमेटी गुण है जो कि सूजन कम करने में मददगार है। अगर किसी को कहीं सूजन है या फिर सूजन के कारण तेज दर्द है तो इस गुनगुने तेल से मालिश करना है सूजन और इसके दर्द को कम करता है। दरअसल, ये तेल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और मांसपेशियों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करता है। कपूर का एक खास गुण ये भी है कि ये तेल लंबे समय तक पुरानी मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मदद करता है और इस तरह ये सूजन को कम करता है।
इसे भी पढ़ें: बंद नाक को खोलने के लिए दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा
4. पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाता है
कपूर और लौंग दोनों से बना ये तेल पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। कपूर का तेल तंत्रिका तंत्र को सुन्न और ठंडा करता है, फिर पीठ के दर्दनाक क्षेत्र को गर्म करता है। इस तरह ये कठोर जोड़ों और मांसपेशियों में परिसंचरण को बढ़ाता है और पीठ दर्द को कम करता है।
इन सबके अलावा ये तेल जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मददगार है। बस आपको इसे अपने घर में बनाना है और रात को सोने से पहले लगाना है। हालांकि, आप इसे कई बार लगा सकते हैं लेकिन रात में इसे लगाने के ज्यादा फायदे हैं।
all images credit: freepik