बवासीर में लहसुन के फायदे : बवसीर में होने वाली इन 5 परेशानी को दूर करता है लहसुन, जानें इस्तेमाल का तरीका

बवासीर की परेशानी होने पर लहसुन का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
बवासीर में लहसुन के फायदे : बवसीर में होने वाली इन 5 परेशानी को दूर करता है लहसुन, जानें इस्तेमाल का तरीका

बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मल त्यागने के दौरान गुदे के अंदर काफी ज्यादा दर्द होता है। यह दर्द काफी असहनीय है। इस स्थिति में एनस के अंदरुनी और बाहरी हिस्से में मस्से निकल जाते हैं, जिसमें सूजन, दर्द और ब्लीडिंग होती है। इस स्थिति में डॉक्टर कई तरह की चीजों का सेवन करने स मना करते हैं। वहीं, कुछ विशेष आहार खाने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन लहसुन की बात कि जाए, तो यह बवासीर रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

दरअसल, लहसुन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यह मल को कोमल करती है, जो मल त्यागने में आसानी होती है। ऐसे में बवासीर रोगी अपने नियमित के डाइट में लहसुन को शामिल कर सकते हैं। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बवासीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं लहसुन के सेवन से बवासीर रोगियों को होने वाले फायदे-

1. कब्ज से राहत

बवासीर में अक्सर मरीज कब्ज की परेशानी से जूझते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए बवासीर रोगियों के लिए लहसुन का सेवन बवासीर लाभकारी हो सकता है। दरअसल, लहसुन में पर्याप्त रूप से फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में प्रभावी होती है। इसके अलावा इसकी तासीर गर्म होती है, जो मल को मुलायम बनाने में प्रभावी है। ऐसे में बवासीर के रोगियों को मल त्यागने में आसानी महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - बवासीर में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

2. मस्से की परेशानी होगी कम

बवासीर रोगियों को गुदे के अंदर या बाहर मस्सा होता है। इस स्थिति में मल त्यागने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप लहसुन और दूध का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, लहसुन और दूध का मिश्रण शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करता है। जिससे बवासीर की परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही रोजाना लहसुन और दूध का सेवन करने से मस्सों की समस्या कम होती है, जो बवासीर रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। 

3. ब्लीडिंग हो सकती है कम

बवासीर में मस्से से ब्लीडिंग की परेशानी होती है। इस तरह की परेशानी से राहत पाने के लिए लहसुन और शहद का सेवन किया जा सकता है।  यह मिश्रण कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- प्रोटीन, एंजाइम और अमीनो एसिड से भरपूर होता है। रोगाना शहद के साथ लहसुन की कली का सेवन करने से बवासीर में होने वाली ब्लीडिंग की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

4. बादी बवासीर से राहत

नियमित रूप से सुबह के समय रोजाना लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करने से खूनी और बादी बवासीर की परेशानी से राहत पाया जा सकता है। साथ ही इससे बवासीर के कई लक्षण जैसे- सूजन, जलन और मल के मूवमेंट को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप बवासीर से जूझ रहे हैं, तो रोजाना लहसुन की 2 से 3 कलियों का सेवन करें। खाली पेट अगर लहसुन की कलियों का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए अधिक लाभकारी हो सकता है।

5. दर्द से राहत 

रोजाना लहसुन की कलियों और दूध का सेवन करने से बवासीर में होने वाले दर्द से भी राहत पाया जा सकता है। अगर आपके एनस यानी गुदे में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में रोजाना दूध के साथ लहसुन की कलियों का सेवन करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें - बवासीर की परेशानी कम करने में मददगार हैं ये 5 तरह के तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

बवासीर रोगियों के लिए लहसुन का सेवन लाभकारी हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेकर ही लहसुन का सेवन करें। 

 

 

Read Next

शहद और छुहारे के फायदे : शारीरिक शक्ति बढ़ाता है छुहारा के साथ शहद का सेवन, जानें इसके 6 फायदे

Disclaimer