Fri Sep 11, 2026 | 10:48 PM IST

शहद और छुहारे के फायदे : शारीरिक शक्ति बढ़ाता है छुहारा के साथ शहद का सेवन, जानें इसके 6 फायदे

शहद और छुहारे के सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से कैल्शियम, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व प्राप्त हो सकते हैं। जानते हैं इनके फायदे

शहद और छुहारे के सेवन (Dry Dates and Honey benefits) से शरीर की  कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। खासतौर पर इसके सेवन से शारीरिक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। शहद कई तरह के विटामिंस और खनिजों जैसे- फ्रक्टोज, नायसिन, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम इत्यादि से भरपूर है। वहीं, छुहारा भी कई पोषक तत्वों जैसे फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में दोनों का मिश्रण हमारे स्वास्थ्य के लिए और अधिक लाभकारी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में छुहारा और शहद के मिश्रण (shahad aur chukandar ke fayde) का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। 

छुहारा और शहद खाने के फायदे (Dried Dates and Honey Benefits)

छुहारा और शहद का एक साथ सेवन करने  से स्मरण शक्ति और शारीरिक ताकत बढ़ती है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर को कई अन्य लाभ होते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें - मेथी और शहद के फायदे: इन 6 समस्याओं को दूर करे मेथी और शहद का मिश्रण

1. ताकत बढ़ाने में मददगार

छुहारा और शहद का सेवन करने से शारीरिक ताकत बढ़ती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे हमारे शरीर को भरपूर रूप से ताकत मिल सकती है। 

2. स्मरण शक्ति में बढ़ावा

शहद और छुहारे का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ाती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। नियमित रूप से रात में सोने से पहले छुहारा और शहद को मिलाकर खाने से याददाश्त अच्छी होती है। खासतौर पर बच्चों को इस तरह का आहार देने से उनके शारीरिक और स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। 

3. कामोत्तेजना बढ़ाए

छुहारा और शहद का सेवन नियमित रूप से करने से कामोत्तेजना बढ़ाया जा सकता है, जो आपकी सेक्सुअल लाइफ को बेहतर कर सकता है। इसके लिए 2 से 3 छुहारे को दूध में भिगोकर रात भर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस छुहारे से बीज निकाल लें। फिर इसे हल्का सा मसलकर इसमें 1 चम्मच शहद और इलायची पाउडर डालकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से कामोत्तेजना बढ़ सकती है।  

4. भूख को बढ़ाए 

छुहारे और शहद का सेवन करने से भूख में कमी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इन दोनों का मिश्रण आपके शरीर के मेटाबॉल्जिम रेट को बूस्ट करता है, जिससे भूख लगती है। 

इसे भी पढ़ें -हल्दी और शहद से बढ़ाएं स्किन की चमक और निखार, जानें इस्तेमाल के 4 तरीके

5. पुरुषों के लिए फायदेमंद

छुहारा और शहद का सेवन करने से पुरुषों में मर्दाना ताकत बढ़ती है। इससे उन्हें शारीरिक ताकत बढ़ती है, जिससे सेक्स लाइफ बेहतर होता है। साथ ही स्पर्म काउंट में भी बढ़ावा दिया जा सकता है। 

6. सेक्सुअल पावर करे बूस्ट

सेक्सुअल पावर को बढ़ाने के लिए छुहारे और शहद का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए छुहारा और दूध का शेक तैयार कर लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें। सप्ताह में इस ड्रिंक का सेवन करने से सेक्सुअल पावर बढ़ सकती है। इस मिश्रण में एफ्रोडिसिएक गुण पाए जाते हैं, जो सेक्सुअल पावर को बूस्ट करने का काम करते हैं।

छुहारा और शहद का मिश्रण सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शारीरिक ताकत और सेक्सुअल पावर बूस्ट हो सकती है। साथ ही यह अन्य समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से इस मिश्रण  का सेवन करते हैं, तो कई परेशानी दूर हो जाएगी। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से ही किसी तरह की समस्या है, तो डायटीशियन की सलाह पर ही इस मिश्रण का सेवन करें।

Read Next

जामुन की छाल दूर कर सकती है आपकी ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें प्रयोग

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kishori Mishra

Kishori Mishra

सब एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर सब एडिटर काम कर रही किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया में 4 साल का अनुभव है। किशोरी को हेल्थ के साथ-साथ करियर और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 4 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। किशोरी ने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से हिन्दी जर्नजिल्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 04, 2022 00:00 IST

    Published By : Kishori Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content