बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने जनवरी के महीने में बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा को पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या हो रही थी जिसको लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी दी है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पोस्टपार्टम हेयर फॉल यानि डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है जो आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या महिलाओं में डिलीवरी के बाद शुरू होती है। यह समस्या डिलीवरी के 3 से 6 महीने तक भी हो सकती है। पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। लेकिन क्या आपको पोस्टपार्टम हेयर फॉल से बचने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ये तरीका मालूम है? नहीं, तो आइये जानते हैं।
पोस्टपार्टम हेयर फॉल से बचने के लिए अनुष्का शर्मा ने अपनाया ये तरीका (Anushka Sharma Haircut after Postpartum Hair Fall)
जनवरी के माह में मां बनने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या हो रही थी। इस समस्या से बचने के लिए अभिनेत्री ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए अपने बालों को छोटा करवा लिया है। उनका ये नया हेयर कट लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को भी धन्यवाद दिया है। पोस्टपार्टम हेयर फॉल से बचने के लिए अनुष्का शर्मा का ये तरीका बेहद फायदेमंद माना जाता है। बालों को छोटा करवाने से बाल झड़ने की समस्या से बचा जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
क्यों होती है पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या (Postpartum Hair Loss Causes)
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन लेवल नॉर्मल हो जाता है जिसकी वजह से बाल झड़ने की समस्या होती है। अधिकतर महिलाओं ने यह देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके बाल अधिक घने और स्वस्थ हो जाते हैं। इस दौरान लगभग 90 प्रतिशत बाल बने रहते हैं लेकिन 10 प्रतिशत बाल रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं। जिसके बाद इन बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इस फेज को टेलोजेन फेज भी कहते हैं। टेलोजेन फेज खत्म होते ही बालों का झड़ना शुरू होता है जिसे पोस्टपार्टम हेयर फॉल कहा जाता है। महिलाओं को डिलीवरी के बाद 3 महीने से लेकर 6 महीने तक इस समस्या से जूझना पड़ता है।
पोस्टपार्टम हेयर फॉल से बचने के उपाय (Tips to Prevent Postpartum Hair Loss)
महिलाएं डिलीवरी के बाद हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए इन तरीकों को अपना सकती हैं।
1. डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए आपको हेल्दी और पौष्टिक डाइट लेना चाहिए। इस दौरान शरीर में पानी की कमी भी नहीं होनी चाहिए। पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त आहार के साथ नट्स आदि को शामिल करें।
2. पोस्टपार्टम हेयर फॉल से बचने के लिए आप मेथी के दाने का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए कुछ मेथी के दानों को रात में पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह इस पानी को बालों में लगायें और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद बालों में शैंपू कर लें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो मेथीदाने का पेस्ट भी अपने बालों में लगा सकती हैं।
3. पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए आप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह हेयर कट भी करा सकतीं हैं। बालों को ट्रिम करवाने से हेयर फॉल की समस्या से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : करीना कपूर से सीखें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे कम करें बाल झड़ने की समस्या, जानें डाइट और हेयर-केयर टिप्स
4. डिलीवरी के बाद हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। पके हुए एवोकाडो को एक चम्मच नारियल के तेल में मिलकर मैश कर लें। इसे अपने बालों पर अच्छी तरह से लगायें। और उसके बाद बालों को शैंपू की सहायता से धुल लें। यह नुस्खा पोस्टपार्टम हेयर फॉल में फायदेमंद माना जाता है।
5. पोस्टपार्टम हेयर फॉल से बचने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। दही को बालों और खोपड़ी में मालिश करने से बालों को पोषण और मजबूती मिलती है। आप डिलीवरी के बाद हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार दही से अपने बालों और खोपड़ी की मालिश करें। इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जायेंगे और नए बाल भी आने शुरू होंगे।
इसे भी पढ़ें : शैंपू के बाद या पहले, कब करें कंडीशनर का प्रयोग? जानें हेयर टाइप के अनुसार इस्तेमाल का सही तरीका
हमें उम्मीद है पोस्टपार्टम हेयर फॉल यानि डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या को लेकर दी गयी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। पोस्टपार्टम हेयर फॉल की समस्या लगभग हर महिला को डिलीवरी के बाद होती ही है। इससे बचने के लिए आप ऊपर बताये गए नुस्खों को अपना सकती हैं।
Read More Articles on Hair-Care in Hindi