आवंला और नारियल तेल लगाने से सफेद बाल होंगे काले, मिलेंगे ये 6 फायदे

Amla And Coconut Oil for Hair: बालों के लिए आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
आवंला और नारियल तेल लगाने से सफेद बाल होंगे काले, मिलेंगे ये 6 फायदे

Amla And Coconut Oil for Hair: आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो गयी है। कम उम्र में बाल सफेद होना और बाल झड़ने की समस्या का कोई सटीक और प्रभावी इलाज भी अभी तक नहीं मिल पाया है। मौजूदा समय में बढ़ता प्रदूषण और गलत खानपान भी बालों की समस्याओं को बढ़ाने का काम करता है। बालों को टूटने से बचाने के लिए सही देखभाल की जरूरत होती है। मार्केट में बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इन प्रोडक्ट्स को बनाने में केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। इस वजह से इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बहुत सुरक्षित नहीं माना जाता है। बालों को टूटने से बचाने और सफेद होने से बचाने में आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आंवला में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो बालों को झड़ने से रोकने और सफेद होने से बचाने में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं बालों के लिए आंवला और नारियल तेल के फायदे और लगाने का तरीका।

बालों के लिए आंवला और नारियल तेल के फायदे-  Amla And Coconut Oil for Hair in Hindi

बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने के लिए आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल में विटामिन ई समेत कई ऐसे गुण होते हैं, जो बालों को टूटने और कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या को रोकने का काम करते हैं। बालों के लिए आप आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। नारियल तेल और आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नारियल तेल में आंवला का जूस मिलाकर इस्तेमाल करने से भी आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आंवला और नारियल तेल लगाने से बालों को मिलने वाले फायदे इस प्रकार से हैं-

Amla And Coconut oil benefits for hair

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों (हेयर फॉल) से छुटकारा पाना है तो आज से अपनाएं ये 7 आदतें, जल्द दूर होगी समस्या

1. नारियल तेल में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। बालों का पोषण बनाए रखने के लिए नारियल तेल में आंवला जूस मिलाकर लगाएं, ऐसा करने से आपके बाल घने और मजबूत होते हैं।

2. कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या दूर करने के लिए आंवले का चूर्ण और नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल को गुनगुना कर उसमें आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे लगाने के बाद अच्छी तरह से मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे लगा रहने दें। आधे घंटे बाद पानी से बाल धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से बाल सफेद होने की समस्या में फायदा मिलेगा।

3. बालों में डैंड्रफ की समस्या बहुत आम है। स्कैल्प और बालों में गंदगी जमने के कारण भी आपको रूसी या डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। बालों में रूसी होने की वजह से आपको कई दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं। रूसी से छुटकारा पाने के लिए बालों में आंवले के जूस में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर अच्छी तरह से लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको रूसी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4. बाल झड़ने की समस्या से आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति ग्रसित है। असंतुलित खानपान, तनाव, चिंता और स्मोकिंग की वजह से भी बाल टूटने लगते हैं। बालों को टूटने से बचाने के लिए आंवला पाउडर और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दो चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच आंवले का पाउडर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से बालों में लगाकर मसाज करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको बाल झड़ने की समस्या में फायदा मिलेगा।

5. ड्राई हेयर या बालों में रूखापन की समस्या होने पर भी आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। बालों को ड्राई या रूखा होने से बचाने के लिए आप एक चम्मच आंवला पाउडर में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इसे अच्छी तरह से अपने बालों पर लगाएं। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें। महीने भर ऐसा करने से आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

6. बालों के बेहतर विकास के लिए भी आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। बालों में पोषण की कमी के कारण आपके बालों का विकास रुक जाता है और इसकी वजह से बाल टूटने या डल होने शुरू हो जाते हैं। बालों के अच्छे विकास के लिए आंवला जूस के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक चम्मच आंवले के जूस में दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों में आपको फायदा दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या बालों में रेगुलर तेल लगाने से दूर हो सकती है गंजेपन की समस्या? जानें एक्सपर्ट की राय

बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने व समस्याओं से दूर रखने के लिए आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपको कुछ समय में फायदा दिखना शुरू हो जाता है। बालों के अच्छे पोषण और विकास के लिए आंवला का सेवन भी फायदेमंद होता है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बालों से हाइलाइट कैसे हटाएं?

Disclaimer