Varicose Veins:शरीर की ब्लॉक नसों को खोलने के लिए आजमाएं ये 7 घरेलू उपाय

आज कल खराब लाइफस्टाइट के कारण युवा भी नसों में ब्लॉकेज की समस्या से परेशान हैं। ऐसे मेंं इन उपायों से ब्लॉकेज को दूर किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Varicose Veins:शरीर की ब्लॉक नसों को खोलने के लिए आजमाएं ये 7 घरेलू उपाय


नसों में ब्लॉकेज यानी कि वैरिकॉज वेंस (Varicose Veins)आज कल एक आम समस्या बनती जा रही है। दरअसल, होता यूं है कि खराब खानपान और एक्सरसाइज न करने व गतिहीन जीवनशैली के कारण शरीर की नसों में बह रहा खून गाढ़ा हो जाता है, जिसके कारण नसों में ब्लॉकेज और सूजन आ जाती है। इसके अलावा बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण भी कई लोगों को ये परेशानी होती है। वैरिकॉज वेंसत्वचा की सतह के पास की नसों में होती हैं। हमारा दिल इन नसों में एकतरफा ब्लड सर्कुलेट करता है, जिससे वाल्व कमजोर या क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और ब्लड नसों में जमा होने लगता है। धीमे-धीमे ये परेशानी बढ़ती जाती है और ये स्वास्थ्य से जुड़ी दूसरी समस्याओं को पैदा करती है। जैसे कि स्ट्रोक या हार्ट अटैक। 

Varicose Veins

हाथ-पैर में खून का प्रवाह अधिक होता है, जिस कारण ये समस्या शरीर के इन दो अंगों पर ज्यादा दिखाई देती है। वहीं जब नसों में सूजन और नसें मुड़ने लगती है तो उसे 'स्पाइडर वेन्स' कहा जाता है। इस स्थिति में बहुत सी नसें एक ही जगह पर गुच्छे की तरह दिखाई देने लगती है। एक शोध से सामने आया है कि 40-60 फीसदी भारतीय युवा नसों में ब्लॉकेज की समस्या से ग्रस्त हैं। बता दें कि महिलाओं में ये समस्या गर्भावस्था के बाद शुरू होती है और करीब 20 फीसदी महिलाएं इस समस्या का शिकार होती हैं।

नसों में ब्लॉकेज से होने वाली समस्याएं

  • नसों में खून के थक्के बनने लगते हैं। 
  • कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना।
  • स्ट्रोक व हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। 
  • कोरोनरी और अन्य धमनी रोगों का खतरा बढ़ता है।

इसे भी पढ़ेंः कैसा भी हो फ्लू चंद घंटों में सुधर जाएगी तबीयत बस ट्राई करें ये 5 प्राकृतिक उपाय, जानें तरीका

किन कारणों से होती है नसों में ब्लॉकेज-Causes of Varicose Veins

  • खून का गाढ़ा होना। 
  • चोट लगने।
  • खराब ब्लड सर्कुलेशन।
  • खराब खान-पान की आदत।  
  • घंटो तक बैठे रहना।
  • शारीरिक गतिविधियां न करना। 
  • मोटापा। 
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी।
  • नसों में ब्लॉकेज के लक्षण
  • नसों का नीला पड़ जाना। 
  • एक जगह पर नसों का रस्सियों की तरह मुड़ना। 
  • पैरों में भारीपन महसूस होना।
  • मांसपेशियों में ऐंठन रहना।
  • पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दर्द रहना।
  • एक जगह पर जमा नसों के आसपास खुजली होना।
  • टखने के पास त्वचा का अल्सर।

इसे भी पढ़ेंः हमारे शरीर का 'इंजन' है लिवर इन 2 ड्रिंक से निकालें लिवर में जमा गंदगी, जानें कैसे बनाएं लिवर को हेल्दी

Varicose Veins treatment

बंद नसों या ब्लॉकेज को दूर करने के घरेलू उपाय- Home Remedies for Varicose Veins

1. दूध में लहसुन

शरीर की बंद नसों को खोलने का उपाय है 1 कप दूध में  3 लहसुन की कलियों को उबाल कर पीना। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको नसों की ब्लॉकेज दूर होती दिखाई देगी। जानें लहसुन वाले दूध के फायदे।

2. अनार का रस

नियमित रूप से अगर आप अनार का 1 गिलास जूस पीएंगे तो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी दुरुस्त रहेगा और किसी भी नस में ब्लॉकेज नहीं होगी।

3. बादाम का सेवन

अगर आपको भी नसों में ब्लॉकेज की समस्या है तो आप हर दिन कम से कम 50 से 100 ग्राम तक बादाम खाएं। हालांकि जिन लोगों के शरीर में कुछ दिक्कतें हों उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अखरोट और पेकन (Pecan) का सेवन भी नसों में ब्लॉकेज होने से रोकता है।

4. हल्दी वाला दूध

आपने हल्दी वाले दूध के फायदे के बारे में सुना होगा। हल्दी वाला दूध वाकई में चमत्कारी होता है। जी हां, अगर आप कुछ दिनों तक एक गिलास दूध में 1 चम्‍मच हल्‍दी और थोड़ा-सा शहद डालकर पीएंगे तो आपके शरीर की हर बंद नस खुल जाएगी।

5. अलसी के बीज

रात को सोते वक्त एक गिलास पानी में कुछ अलसी के बीज भिगों दें। सुबह उठने के बाद इन बीजों को पानी से निकालकर पीस लें और पानी में उबाल कर इसका काढ़ा बनाएं और खाली पेट पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से भी बंद नसों को खोलने में मदद मिलती है।

6. ग्रीन टी

वजन कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद ग्रीन टी खून पतला करने का काम करती है। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन बंद नसों को खोलने में मदद करता है।

7. मसाज करें

मसाज करने का प्रयोग प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। और अगर बंद नसों को खोलने की बात है तो पुदीने या जैतून के तेल से मसाज काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इन तेलों से मसाज करने पर कुछ ही दिनों में शरीर की बंद हर एक नस खुल जाती है। इसके साथ-साथ सूजन और दर्द में भी आराम मिलता है।

नसों में ब्लॉकेज की परेशानी से बचाव के लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें। जैसे कि खाने में नमक और शक्कर की मात्रा कम रखें। आइस्क्रीम खाने से बचें। तली हुई चीजें और प्रोसेस्ड या रिफाइंड भोजन से परहेज करें और जंक फूड्स, नॉनवेज प्रोटीन्स और शराब से दूर रहें। साथ ही रेगुलर योगा करके और एक्टिव लाइफ स्टाइल फॉलो करके आप इस परेशानी से बचे रह सकते हैं।

Read More Articles On Home Remedies in hindi

Read Next

चूहे के काटने पर अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version