नसों की ब्लॉकेज दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 खास उपाय, जल्द मिलेगी दर्द से राहत

नसों में ब्लॉकेज होना कई और परेशानियां लाता है, जैसे कि दिल की समस्या, शरीर में सूजन रहना आदि।   
  • SHARE
  • FOLLOW
नसों की ब्लॉकेज दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 खास उपाय, जल्द मिलेगी दर्द से राहत


आज के समय में लोगों की खराब दिनचर्या की वजह से तनाव बढ़ने लगा है और लोग कम उम्र में ही कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। किसी को आंखों की समस्या, तो किसी को नस ब्लॉकेज की परेशानी। नसों में ब्लॉकेज होना कई और परेशानियां लाता है, जैसे कि दिल की समस्या, शरीर में सूजन रहना आदि। लेकिन क्या आप जानते है कि कैसे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति पूरा समय बैठा रहे तो उसको और ज्यादा थकान महसूस होती है। क्योंकि हमारे शरीर को मोवमेंट की जरूरत होती है, जिससे हमारी सारी नसें खून के प्रभाव को शरीर में सही ढंग से काम कराती है। अगर आप भी परेशान है नसों की ब्लॉकेज से तो इन 3 खास उपाय को अपना सकते हैं, जिससे आप दर्द से राहत मिलेगी।

  insideerves

इसे भी पढ़े : जानें 60 से ज्यादा उम्र वालों के लिए कौन सी स्ट्रचिंग एक्सरसाइज है सही और क्या है करने का तरीका

एक्सरसाइज और योगा से करें नसों की ब्लॉकेज दूर 

एक्सरसाइज और योग हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। योग शरीर को बीमारियों से बचाता है, साथ ही शरीर में नई ताजगी भी लेकर आता है। एक्सरसाइज और योग करने से शरीर अच्छे से काम करता है। क्योंकि यह शरीर के अंगों को खोलता है और खून का प्रभाव सही रखता है। योग में कई आसन है जो नसों की ब्लॉकेज को दूर करने में मदद करते हैं, जैसे कि भुजंगासन, ये आसन शरीर से थकावट दूर करने के साथ मोटापा खटाना है। इस आसन से शरीर में खून का प्रभाव सही रहता है। शलभासन योग इस आसन से शरीर के कई हिस्सा खूल जाते हैं जैसे कि कंधें, पेट, कमर का निचला हिस्सा, पैर, और छाती। ये आसन कमर को मजबूत बनाता है जिससे नसों की ब्लॉकेज से निजात पाया जा सकता है। 

बादाम खाने से नसों की ब्लॉकेज दूर होती है

बादाम तो हम सब ही खाते हैं लेकिन इसके सही फायदे कम ही लोगों को पता होते हैं। बादाम के तासीर गर्म होती है, इसलिए इसको सही तरीके से खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। नसों की ब्लॉकेज दूर करने के साथ-साथ बादाम का सेवन पेट दर्द और कब्ज जैसे परेशानी से भी निजात दिलाता है। अगर हगर रोज आप सुबह खाली पेट 5 से 10 भिगे बादाम खाते हैं तो यह आपकी नसों की ब्लॉकेज जैसे समस्या दूर कर देता है। साथ ही बादान खाने से सोचने और समझने की क्षमता भी बढ़ जाती है। बादाम के साथ-साथ आप इसमें अखरोट की 4 गिरी और किशमिश भी खा सकते हैं। 

insidepain

लहसुन के साथ पिएं दूध नसों की ब्लॉकेज से मिलेगी राहत

जब किसी को नस की ब्लॉकेज होने जाने के बाद दर्द होता है शयद ही किसी को समझ आए वो दर्द क्योंकि परेशानी तो उस व्यक्ति को ही होती है जो इस समस्या से गूजर रहा होता है। लोग इस परेशानी से राहत पाने के लिए कई अगल-अगल उपाय भी अपनाते हैं। उसमें से एक उपाय है दूध और लहसुन खाने का। सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन इसके फायदे जबरदस्त होते हैं। दूध और लहसुन खाने से दर्द में जल्द राहत मिलता है। इससे शरीर की बंद नसें खूल जाती है।

इसे बी पढ़े : क्या रेगुलर एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा है आपका वजन? जानें इसके क्या कारण हो सकते हैं

अगर आप भी बंद नसों की समस्या से परेशान हो तो इन आसान उपायों को अपनाकर इस दर्द से निजात पा सकते हैं और रोजाना योग करने से कई और बीमारी भी दूर हो सकती है।

Read More Article On Other Disease In Hindi

Read Next

BMI की मदद से की जा सकती है डायबिटीज के खतरे की पहचान, शोध में हुआ बड़ा खुलासा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version