शरीर में हो ये 4 परेशानियां तब भूलकर भी नहीं खाने चाहिए बादाम, सेहत बनेगी नहीं बिगड़ेगी

बादाम खाना किसे पसंद नहीं लेकिन जब शरीर में ये 4 परेशानियां हो तो बादाम का सेवन न करें। जानने के लिए पढ़े लेख। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में हो ये 4 परेशानियां तब भूलकर भी नहीं खाने चाहिए बादाम, सेहत बनेगी नहीं बिगड़ेगी


हमारी सेहत हमारी लंबी उम्र की कुंजी है, जिसे बनाए रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। मौजूदा वक्त में लंबी उम्र का ख्याल बेतुका लगता है लेकिन ऐसा करना संभव है। जी हां, अगर आप अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करेंगे तो आप ऐसा कर पाने में सक्षम होंगे। इन छोटे-छोटे बदलावों में आपकी खान-पान से जुड़ी आदतें भी शामिल हैं। सभी जानते हैं कि नट्स हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए कितने जरूरी हैं और इनका सेवन हमें कई बीमारियों से दूर भी रखता है। इन नट्स में हर किसी की पहली पसंद होती है बादाम। जी हां, बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद नट्स में से एक है और बच्चे से लेकर बड़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं। बादाम में ढेर सारे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमें कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करते हैं।

almond

विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), फॉस्फोरस और कॉपर के अच्छे स्रोत में शामिल बादाम का नियमित रूप से सेवन आपको सेहतमंद जीवन प्रदान कर सकता है। रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाने से आप दिल की बीमारियों, मोटापे और दिमाग की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक मुट्ठी बादाम (जो कि करीब 28 ग्राम होते हैं) में 3.5 ग्राम फाइबर, 6 ग्राम प्रोटीन और 14 ग्राम फैट होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और मैंग्नीज की भी समृद्ध मात्रा पाई जाती है।

शरीर के लिए जरूरी कई प्रोटीन, फैट, विटामिन्स और मिनरल्स की आपूर्ति करने वाले बादाम का सेवन ज्यादातर लोग करते हैं। खासकर सर्दियों में लोग बादाम खाना पसंद करते हैं। लेकिन लोगों के बीच इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि बादाम सूखे खाने चाहिए या भिगोकर। आपको बता दें कि सूखे बादाम खाने के बजाए रात में भिगोकर खाना फायदेमंद रहता है। दरअसल भीगे हुए बादाम में पौष्टिक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती हैं, जिसके कारण ये सेहत के लिए फायदेमंद हो जाते हैं।  दरअसल बादाम के छिलकों में टैनिन नाम का तत्व और खास एसिड्स पाएं जाते हैं, जो पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित होने से बचाते हैं। इसलिए रात में बादाम भिगोकर सुबह उनका छिलका उतारकर खाने से पूरी मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर इन पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।

इसे भी पढ़ेंः  सर्दी-जुकाम और फ्लू होने पर भूलकर भी न पकाएं खाना पूरा घर पड़ सकता है बीमार, अपनाएं ये अच्छी आदतें

बादाम खाने के फायदे

  • ब्लड सर्कुलेशन और याददाश्त होती है बेहतर।
  • पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और वजन घटाने में कारगर।
  • गर्भावस्था में भीगे बादाम खाने से फॉलिक एसिड की मात्रा की पूर्ति होती है और ये न्यूरल ट्यूब में होने वाले डिफेक्ट्स से बचाता है।
  • हाई ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है बादाम। 
  • बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कम।

almond benefits

सिर्फ बादाम से नहीं बादाम तेल से मिलते हैं ये फायदे 

  • मेहंदी में मिलाकर बादाम तेल लगाने से बाल काले हो जाते हैं। 
  • बादाम तेल में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
  • बादाम तेल  के सेवन से लगातार पेट दर्द, मल त्याग में तेज दर्द और घंटो बैठे रहने के बाद भी पेट साफ न होने की समस्या खत्म होती है। 
  • बादाम के तेल का सेवन कर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 
  • बादाम तेल के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। 
  • बादाम तेल शरीर की गंदगी को निकालने का भी काम करता है और शरीर साफ करता है।

इसे भी पढ़ेंः पेट फूला हुआ समझकर पेट पर आई सूजन को न करें नजरअंदाज, इन 5 गंभीर बीमारियों का है संकेत

बादाम सूप के फायदे 

हाई फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, सेलेनियम, जस्ता, कैल्शियम, मैग्नीशियम और बी विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भूरपर बादाम सूप भी आपके शरीर के लिए बेहत फायदेमंद होता है। बादाम का सूप बढ़ते बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर बच्चा सूप नहीं पीता है तो आर बादाम को फ्राई, भिगोकर या फिर भूनकर भी खिला सकते हैं।

वैसे तो बादाम खाना सभी को पसंद है लेकिन कुछ लोगों को बादाम खाने से एलर्जी हो जाती है। इसलिए सवाल ये उठता है कि किन लोगों को बादान नहीं खाना चाहिए। आगे लेख में जानिए कि शरीर में किन समस्याओं के कारण बादाम नहीं खाना चाहिए। 

शरीर में हो ये चार दिक्कतें तो न खाएं बादाम

  • अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको बादाम नहीं खाना चाहिए। अगर आप बादाम खाना चाहते हैं तो दिन में 2 या 3 बादाम ही खाएं।
  • त्वचा संबंधी समस्या होने पर बादाम नहीं खाना चाहिए। 
  • वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको बादाम नहीं खाना चाहिए। अगर आपको बादाम खाने ही हैं तो उन्हें फ्राई न करें बल्कि उन्हें भिगोकर ही खाएं। 
  • अगर आपका ब्लड प्रशर हाई रहता है तो बादाम नहीं खाने चाहिए। आप बहुत कम मात्रा में बादाम को भिगोकर ही खाएं अगर खाने हैं तो।

Read More Articles On Other Diseases in Hindi

Read Next

क्या धूप आपको फेफड़ों के रोगों से बचाती है? जानें लंग्स की बीमारियों और विटामिन डी का संबंध

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version