पेट फूला हुआ समझकर पेट पर आई सूजन को न करें नजरअंदाज, इन 5 गंभीर बीमारियों का है संकेत

हमारा शरीर मशीन से कम नहीं लेकिन इस मशीन में खराबी आपके स्वास्थ्य के लिए चिंता का सबब बन सकती है। पेट पर सूजन भी किसी चिंता से कम नहीं, जानें क्यों।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट फूला हुआ समझकर पेट पर आई सूजन को न करें नजरअंदाज, इन 5 गंभीर बीमारियों का है संकेत


खराब खान-पान और तनावभरी जीवनशैली पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी अपना शिकार बनाती है, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाता है। ऐसा नहीं है कि हर बार आपकी खराब आदतें ही आपको बीमार बनाएं। कभी-कभी आप बीमार होने के कारण भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं में से एक समस्या है पेट पर सूजन आना। जी हां कभी-कभार किसी स्वास्थ्य समस्या या फिर बीमारी के कारण हमारे शरीर के किसी एक अंग पर सूजन बढ़ने लगती है। हालांकि हाथ-पैर पर सूजन लोगों को दिख जाती है और लोग डॉक्टर से इलाज जरूर प्राप्त कर लेते हैं लेकिन पेट पर सूजन को लोग अक्सर नजरअंदाज कर जाते हैं। जी हां, जो लोग मोटे होते हैं या फिर जिनका वजन बहुत ज्यादा होता है वह अक्सर पेट पर सूजन की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं और कई गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं। पेट पर सूजन की समस्या कम लोगों को होती है लेकिन यह समस्या गंभीर रोगों का संकेत होती है। इस लेख में हम आपको पेट पर आई सूजन से होने वाली ऐसी 5 बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

swelling on stomach

पेट पर आई सूजन इन 5 बीमारियों का संकेत

आंतों में गड़बड़ी

बीते कई दिनों से आपको लग रहा है कि आपका पेट फूला हुआ है और साथ ही बहुत ज्यादा टाइट रहने लगा है तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये समस्या आपकी आंतों में गड़बड़ी के कारण हो सकती है। इस प्रकार की परेशानी में आपको जी मिचलाना, उल्टी, कब्ज जैसी दिक्कत भी रहती है। इस समस्या का सही समय पर उपचार न कराए जाने से आंतों में ट्यूमर का खतरा भी रहता है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज न करें। 

इसे भी पढ़ेंः 25 की उम्र में बढ़ गया है ब्लड प्रेशर तो आज ही बदल दें अपनी ये 10 आदतें, कई घातक रोगों से बचेंगे आप

लिवर खराब होने का संकेत

पेट पर सूजन कभी-कभार लिवर में किसी प्रकार की दिक्कत होने का भी संकेत देती है। जी हां, दरअसल लिवर में फैट जमा होने से भी पेट पर सूजन आ सकती है, इसके कारण पेट फूला हुआ महसूस होता है और जल्दी ठीक होने का नाम  नहीं लेता। लिवर में खराबी शराब का सेवन, हैपेटाइटिस, दवाइयों के दुष्प्रभावों से भी हो सकती है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद दवाओं का सेवन करना चाहिए।

swelling on stomach

पैंक्रियाज का कैंसर पेट पर सूजन की वजह

अगर आपको महसूस हो रहा है कि कई दिनों से आपका वजन लगातार कम हो रहा है और भूख भी कम लग रही है इसके अलावा पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की भी शिकायत रहती है तो समझ लीजिए आपके पैंक्रियाज में किसी प्रकार की परेशानी है। जी हां, पैंक्रियाज में परेशानी भी पेट पर सूजन का कारण होती है। इसलिए ऐसा कुछ भी महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि आप किसी गंभीर स्थिति से बच सकें।

इसे भी पढ़ेंः लौटती ठंड ने बना दिया सर्दी-जुकाम का मरीज तो खाएं-पीएं ये 6 चीजें, बहती नाक-बंद गले से मिलेगा छुटकारा

गर्भाशय का कैंसर

महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर के लक्षणों के कारण भी कभी-कभार पेट फूला हुआ रहता है और उसपर सूजन आ जाती है। गर्भाशय के कैंसर की स्थिति में महिलाओं को गर्भाशय के निचने हिस्से में दर्द और अधिक भराव हो सकता है। 50 से ऊपर की महिलाओं में ये स्थिति आमतौर पर सामने आती है। इसलिए इस उम्र में महिलाओं के पेट पर सूजन दिखाई देने लगती है। महिलाओं के अंगों पर भी सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें लेख

पेट का कैंसर

कैंसर की पहचान हमेशा से मुश्किल रही है और पेट के कैंसर के लक्षणों का पता लगा पाना आम व्यक्ति के लिए बेहद मुश्किल रहता है। दरअसल पेट के कैंसर के लक्षण साफ दिखाई नहीं देते हैं। मतली, उल्टी, वजन में कमी, इंफेक्शन जैसी कई स्थितियां पेट के कैंसर का लक्षण होती है। इन लक्षणों के साथ पेट पर आई सूजन भी पेट का कैंसर का संकेत होती है।

Read More Articles On Other Diseases in Hindi

Read Next

क्या है फोटो सेंस्टिविटी? जानें लक्षण, कारण और उपचार का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version