
कई लोगों को अक्सर पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसमें पेट में सूजन आने लगती है और पेट दर्द भी महसूस होता है। जिस व्यक्ति को पेट फूलने की समस्या होती है, वह काफी दर्द और बैचेनी महसूस करता है। ऐसा केवल खाने की वजह से होता है, जैसे- ज्यादा तला-भुना या कुछ ऐसा खाना जिससे गैस बनती है। सिर्फ गैस खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि जंक फू़ड, ज्यादा कार्बस वाले खाद्य पदार्थ या ज्यादा नमक का सेवन भी इसका कारण हो सकता है। पेट फूलने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं- जरूरत से ज्यादा खाना, सोडा या शराब का सेवन, शरीर में पानी की कमी, चीनी का अधिक सेवन। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस समस्या से बच सकते हैं।
अधिक पानी का सेवन करें
ज्यादा पानी का सेवन, आपके शरीर की गंदगी बाहर निकालने में मदद कर सकता है। शरीर में पानी की कमी आपके पेट फूलने का बड़ा कारण है, दिन में कई गिलास पानी पीने से आपका शरीर तंदुरुस्त रहता है और आप कई बीमारियों से मुक्त रहते हैं। इसके साथ-साथ आपके शरीर के सोडियम संतुलन को सही करने में भी मदद मिलेगी। बाकी तरल पदार्थों का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, उसे संतुलित करने के लिए आवश्यक है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
पुदीने की चाय का सेवन (Peppermint Tea)
पुदीने में कई मेन्थॉल की तत्व पाए जाते हैं, जो आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये पाचन तंत्र को तो अच्छा करते ही हैं और आपके पेट की सूजन को कम करने में भी सहायक हैं। पुदिने में ऐसी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जो पेट दर्द और पेट की अन्य समस्याओं को खत्म कर सकती हैं। पुदीने की चाय गैस को कम करने का काम करती है, इसका नियमिक रूप से सेवन करना फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आना आंत के कैंसर का है संकेत, जानें और किन-किन वजहों से होता है ऐसा
पोटैशियम का सेवन बढ़ाएं
पोटैशियम के कारण आपके शरीर में ऊतक और अंग (tissues and organs) सही तरह से काम करते हैं। पोटेशियम आपके शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित करता है और पेट की सूजन कम करता है। अपने शरीर में इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी, केले और कीवी का सेवन कर सकते हैं। जंक फूड के बजाए, आपको पोटेशियम का सेवन करना चाहिए ये आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
तरल पदार्थों का सेवन कम करें
सोडा कोल्ड ड्रिंक, बीयर, शैंपेन जैसे तरल पदार्थ आपके शरीर में गैस की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र को अधिक प्रभाव पड़ता है और जल्दी आपको इससे राहत नहीं मिलती है। अगर आपको पेट फूलने की समस्या बार-बार सताती है, तो आपको इनका सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार आप चिप्स और अन्य जंक फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन ये दोनों ही चीजें आपके पेट के फूलने का कारण बन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट सी जुड़ी इस बीमारी का आंखों पर भी होता है असर, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय
आराम की बजाए चलें और घूमें
गैस की समस्या होने पर आप सोचते हैं कि आराम करने से आपको फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं है। आराम करने के कारण गैस आपके शरीर में जमा होने लगती है और उसके ठीक होने की संभावना भी कम हो जाती है। जब भी आप अपने पेट को फूला हुआ महसूस करें, तो आपको आस-पास में टहलना और घूमना चाहिए। ये आपके पेट में जमी गैस को कम करने में आपकी मदद करेगा।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi