6 Exercise 6 Weeks for six Kilos weight loss : आज के दौर में अनियमित जीवनशैली, खानपान, डेस्क जॉब और कई अन्य कारणों से लोगों को कम उम्र में ही वजन बढ़ने की समस्या हो रही है। वजन बढ़ने के साथ-साथ ज्यादातर लोग अपने थुलथुले पेट यानि की बैली फैट से परेशान हैं। बढ़े हुए वजन और बैली फैट को कम करने (How to Loss Belly Fat) के लिए विभिन्न प्रकार के नुस्खों को खोजते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं 6 किलो वजन कम करने वाली 6 एक्सरसाइज के बारे में। खास बात ये है कि 6 किलो घटाने के लिए आपको सिर्फ 6 सप्ताह (6 Kilo Weight Loss in 6 Week) का समय लगेगा।
6 किलो वजन घटाने वाली एक्सरसाइज
नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट जिम ट्रेनर और फिटनेस कोच नेहा का कहना है कि 6 किलो तक वजन घटाने के लिए रोजाना 6 एक्सरसाइज करना चाहिए।
1. जंपिंग जैक्स- Jumping Jacks for Weight Loss
जंपिंग जैक्स एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करती है और तेजी से फैट को बर्न करती है। एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना सिर्फ 10 मिनट जंपिंग जैक्स जैसी एक्सरसाइज करने से 100 से 150 कैलोरी तक बर्न करने में मदद मिलती है।
कैसे करें जंपिंग जैक्स- How to do Jumping Jacks
- सबसे पहले सीधे खड़े होकर पैरों को जोड़ लें और हाथों को साइड में रखें।
- अब कूदते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और पैरों को फैलाएं।
- इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराने की कोशिश करें।
2. पुश-अप्स- Push-Ups for Weight Loss
फिटनेस ट्रेनर नेहा के अनुसार, पुश-अप्स एक्सरसाइज मुख्य रूप से बैली फैट घटाने में मदद करती है। साथ ही, छाती और कंधे को भी टोन करती है। जो लोग डेस्क जॉब करते हैं, उन्हें मुख्य रूप से प्रतिदिन 10 मिनट पुश-अप्स एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से 100 कैलोरी कम करने में मदद मिलती है।
कैसे करें पुश-अप्स- How to do Push Ups
- इसे करने के लिए पेट के बल लेटें, हाथों को कंधों के पास टिकाएं।
- अब शरीर को सीधा रखते हुए नीचे-ऊपर जाएं।
- बैली फैट को कम करने के लिए प्रतिदिन इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ेंः Weight Loss Story: आकृति कालरा ने 1 साल में घटाया 35 किलो वजन, पावर योग को बताया फिटनेस मंत्र
3. हाई नी- High Knees Excercise for Weight Loss
हाई नी एक्सरसाइज पेट और जांघों की चर्बी को तेजी से कम करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्रतिदिन 20 से 25 मिनट हाई नी एक्सरसाइज को करने से 200 से 300 कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। हाई नी एक्सरसाइज कार्डियो में भी लाभकारी होती है।
हाई नी एक्सरसाइज कैसे करें- How to do High Knees Excercise
- हाई नी एक्सरसाइज करने के लिए एक जगह खड़े होकर घुटनों को बारी-बारी से छाती तक तेजी से लाएं।
- इस एक्सरसाइज को करते समय दोनों हाथों को सीधे मुद्रा में ही रखें। आगे या पीछे न रखें।
4. स्क्वैट्स- Squats Excercise for Weight Loss
स्क्वैट्स जांघ, नितंब और पेट की चर्बी कम करता है। ये एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे बैली फैट को पिघलाने में आसानी होती है। प्रतिदिन 10 मिनट तक स्क्वैट्स को करने से 150 कैलोरी तक कम होती है। लेकिन ध्यान रहे कि स्क्वैट्स को करने से पहले वॉर्म-अप करना जरूरी है।
स्क्वैट्स कैसे करें- How to do Squats Excercise
- सीधे खड़े होकर कंधे की चौड़ाई में पैर फैलाएं।
- घुटनों को मोड़ें और कुर्सी की तरह पीछे जाएं।
- वजन घटाने के लिए इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद 75 Kg हो गया था इस महिला का वजन, इन 4 टिप्स से घटाया 22 किलो वजन
5. बर्पीज- Burpees for Weight Loss
बर्पीज एक्सरसाइज बॉडी की कोर ताकत और स्टेमिना को बढ़ाता है। प्रतिदिन सिर्फ 5 से 7 मिनट तक बर्पीज एक्सरसाइज करने से 300 कैलोरी तक होती है। ये पेट और कूल्हों की चर्बी को कम करता है। जिससे कम समय में ज्यादा वजन घटाने में मदद मिलती है।
कैसे करें बर्पीज- How to do Burpees Excercise
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए खड़े होकर नीचे झुकें, प्लैंक स्थिति में आएं।
- पुशअप करें, फिर कूदते हुए खड़े हों। इस प्रक्रिया को सिर्फ 2 से 3 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए डिनर में खाएं ये 5 हेल्दी हाई प्रोटीन फूड आइटम, डाइटिशियन से जानें इसके बारे में
6. माउंटेन क्लाइंबर्स- Mountain Climbers for Weight Loss
माउंटेन क्लाइंबर्स फैट बर्निंग और कोर स्ट्रेंथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये एक्सरसाइज मुख्य रूप से पेट, जांघ और कंधों की चर्बी को कम करता है। प्रतिदिन 5 मिनट तक माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज करने से 250 कैलोरी कम करने में मदद मिलती है।
माउंटेन क्लाइंबर्स कैसे करें- How to do Mountain Climbers
- सबसे पहले पुशअप पोजिशन में आएं
- अब एक -एक घुटना छाती तक लाएं, दौड़ने की तरह।
- वजन घटाने के लिए इस एक्सरसाइज को 6 सप्ताह तक करें।
वेटलॉस एक्सरसाइज करने से पहले क्या करें?
हर एक्सरसाइज से पहले 5-10 मिनट वॉर्म-अप जरूर करें।
दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है।
शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए प्रतिदिन 3 लीटर पानी जरूर पिएं
चीनी, तले हुए भोजन, और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। ये वजन बढ़ाते हैं।
वजन घटाने के लिए सप्ताह में सिर्फ 6 दिन ही एक्सरासइज करें।
इसे भी पढ़ेंः 'दंगल गर्ल' सान्या मल्होत्रा पीती हैं माचा टी, जानें इसे पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे
निष्कर्ष
6 सप्ताह में 6 किलो वजन घटाना एक बड़ी प्लानिंग है, लेकिन इसे करना नामुमकिन काम नहीं है। वजन घटाने के लिए आप संयमित आहार, रेगुलर एक्सरसाइज और सही जीवनशैली को अपनाएं।
FAQ
बिना व्यायाम के वजन कैसे कम करें
बिना किसी एक्सरसाइज के लिए भी वजन घटाया जा सकता है। इसके लिए आपको खाने में फाइबर, मानसिक ध्यान और थोड़ा सी फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। यह तरीका उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है जो किसी वजह से एक्सरसाइज नहीं कर सकते जैसे कि बुज़ुर्ग, चोटिल व्यक्ति या काम में बहुत ज्यादा बिजी हैं।महिलाएं अपना वजन कैसे कम करें
महिलाओं को वजन कम करने के लिए योग, एक्सरसाइज, उम्र के हिसाब से डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि महिलाएं अपना वजन सिर्फ एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें। जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या छोटे बच्चों को स्तनपान करवा रही हैं, उन्हें वजन कम करने के लिए डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है।पूरे शरीर का वजन कैसे कम करें?
पूरे शरीर का वजन कम करना एक समग्र प्रक्रिया है, जिसमें सही आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, अच्छी नींद और मानसिक संतुलन की जरूरत होती है। यह सिर्फ पेट की चर्बी घटाने तक सीमित नहीं होता, इसमें हाथ, पैर, चेहरा, पीठ, जांघ, कमर जैसे पूरे शरीर की चर्बी शामिल होती है।