Expert

क्या 1 महीने में 10 किलो वजन कम किया जा सकता है? जानें शरीर पर इसका असर

Health Risks Of Losing Weight Too Fast: एक महीने में 10 किलो वजन कम करना सेफ नहीं है। इससे स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकत है। इसलिए, ऐसा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या 1 महीने में 10 किलो वजन कम किया जा सकता है? जानें शरीर पर इसका असर

हर वो व्यक्ति जो मोटापे से ग्रस्त है, वे किसी भी तरह अपना वजन कम करना चाहते हैं। कई लोग तो वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट करता है। ऐसी डाइट, जिसमें वजन तेजी से घटता है। विशेषज्ञों की मानें, तो वजन कम करने के दौरान अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो जाए। इसके बावजूद, देखा गया है कि ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो एक महीने में 10-10 किलो वजन कम करने की पुरजोर कोशिश करते हैं। आइए, जानते हैं कि क्या एक महीने में 10 किलो वजन कम किया जा सकता है? ऐसा किया जाना सेफ है या नहीं और इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है? इस संबंध में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।


इस पेज पर:-


क्या एक 1 महीने में 10 किलो वजन कम किया जा सकता है?- Can You Lose 10 Kg In A Month

weight inside

दिव्या गांधी की मानें, तो एक महीने में 10 किलो वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए डेडिकेशन, सही डाइट पैटर्न और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी पड़ती है। इसके अलावा, सिर्फ एक महीने में 10 किलो वजन कम रखने की चाह पूरी करनी है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लेना आवश्यक है। खुद से इतने कम समय में 10 किलो वजन कम करना चैलेंजिंग भरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: डायटीशियन ने बताया 30 दिनों में 10 किलो वजन घटाने के लिए डाइट, जानें क्या खाना है सही

क्या 1 महीने में 10 किलो वजन कम करना सुरक्षित है?- Is It Safe To Lose 10 kg In A Month

Health Risks Of Losing Weight Too Fast 1 (7)

एक महीने में 10 किलो वजन कम करने को सेफ नहीं माना जाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 0.5 से 1 किलो प्रति सप्ताह के हिसाब से कम किया जाना सुरक्षित होता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति एक महीने में 2.5 से 5 किलो ही वजन कम कर सकता है। वहीं 10 किलो वजन कम करने के टार्गेट को पूरा करने के लिए व्यक्ति को हर सप्ताह 2.5 किलो वजन कम करना पड़ेगा। ऐसा करने से शरीर को भारी नुकसान हो सकता है और व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी तरीके से 1 महीने में कितना वजन घटा सकते हैं? जानें हेल्दी वेट लॉस टिप्स और जरूरी सावधानियां

1 महीने में 10 किलो वजन कम करने का शरीर पर असर- Effects Of Rapid Weight Loss On The Body

fatigue in men 1 (7)

1. थकान कमजोरी

एक महीने में 10 किलो वजन कम करने का मतलब है कि तेजी से कैलोरी का कम होता है। इस स्थिति में मरीज न चाहते हुए कमजोरी और थकान महसूस करता है। साथ ही, एनर्जी का स्तर भी काफी ज्यादा गिर जाता है, जिससे व्यक्ति शारीरिक कामों के लिए अनफिट हो जाता है।

2. मसल्स और बोन लाॅस

जब आप पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का सेवन नहीं करते हैं, तो ऐसे में शरीर मसल्स को एनर्जी के रूप में ब्रेकडाउन करता है। इसका मतलब है कि धीरे-धीरे मसल्स लाॅस होने लगते हैं। यहां तक कि बोन डेंसिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

3. पोषक तत्वों की कमी

अगर आप एक महीने में 10 किलो वजन कम करने की कोशिश करते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसा खासकर, उन लोगों के साथ हो सकता है, जो बिना एक्सपर्ट की मदद से वजन कम करते हैं। आपको बता दें कि जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है।

4. धीमा मेटाबाॅलिज्म

जब कोई एक महीने में 10 किलो वजन कम करता है, तो इसकी वजह से मेटाबाॅलिज्म पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। असल में, मसल्स लाॅस होना और कैलोरी तेजी से बर्न होना, ये दोनों ही बातें मेटाबाॅलिज्म को प्रभावित करती हैं। ध्यान रखें कि जब मेटाबाॅलिज्म स्लो हो जाता है, तो ऐसे में वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: 1 महीने में 5 किलो वजन कैसे कम करें? एक्सपर्ट से जानें इसके लिए हेल्दी डाइट प्लान

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि एक महीने में 10 किलो वजन कम करना सही नहीं है और यह सुरक्षित भी नहीं है। हां, अगर किसी को ऐसा करना है, तो उन्हें विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खुद से इतना वजन कम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इससे क्राॅनिक डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा, कमजोरी, थकान, चक्कर आना जैसी समसएं भी लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

पानी कम पीने से क्यों बढ़ता है वजन? एक्‍सपर्ट ने बताया कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 22, 2025 10:17 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS