तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने 6 महीने में घटाया 17 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी

Deepti Sadhwani Weight Loss in Hindi: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने पिछले 6 महीने में 17 किलो वजन कम किया है। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर चर्चा में बनी हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने 6 महीने में घटाया 17 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी


Deepti Sadhwani Weight Loss in Hindi: आजकल वजन घटाना बहुत मुश्किल नहीं रहा है। खुद पर संयम रखने के साथ अगर एक हेल्दी डाइट फॉलो की जाए तो वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी इस बात का सटीक उदाहरण है। दीप्ति ने पिछले 6 महीने में 17 किलो वजन कम किया है। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने ट्रांसफॉर्मेंशन को लेकर चर्चा में बनी हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीप्ति ने एक अच्छा-खासा वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन किया है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत करने के साथ ही कई चीजों का त्याग भी किया है।

दीप्ति साधवानी ने कैसे किया वेट लॉस?

दिप्ती ने अपनी वेटलॉस जर्नी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ऐसा कई बार हुआ, जब उन्हें ऐसा लगा कि वे अपनी वेट लॉस जर्नी को छोड़ दें। लेकिन खुद पर काबु रखकर वे खुद को बार-बार याद दिलाती रहीं कि वेट लॉस करने में छोटा कदम भी काफी जरूरी होता है। वेट लॉस करने से पहले दीप्ति का वजन 75 किलो था और अब वे 58 किलो की हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन, बावजूद इसके वे अपने ट्रांसफॉर्मेशन में सफल रहीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepti Sadhwani (@iamdeeptisadhwani)

खान-पान पर दिया ध्यान

एक्ट्रेस ने वेट लॉस जर्नी के दौरान अपने खान-पान पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया है। वे खाने के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करती थीं। दीप्ति ने बताया कि उन्होंने जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से पूरी तरह परहेज किया था। इसके साथ ही वे चीनी का भी सेवन नहीं करती थीं। इसके लिए उन्होंने 16 घंटे तक इंटरमिटेंट फास्टिंग भी की थी। इसके साथ ही साथ उन्होंने एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान दिया है। वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज और वर्कआउट करती थीं। इसके लिए वे अपनी कैलोरी को भी ट्रैक करती थीं। इसके साथ ही साथ वे स्विमिंग, बॉक्सिंग और योग आदि का भी अभ्यास करती थीं। 

Read Next

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हॉट पिलाटे करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज को करने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version