
आज के समय में लोगों का खराब खानपान बीमारी और मोटापे का कारण बन रहा है। जिसकी वजह से लोग परेशान रहते हैं। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए बहुत से तरीके अपनाते है, जैसे जिम जाना, एक्सरसाइज करना और डाइटिंग। हर कोई फिट रहने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं, लेकिन अगर आपका आहार ही सही न हो तो क्या आपकी डाइटिंग करने का क्या फायदा होगा, जिम में घंटों पसीना बहाने से क्या होगा कभी सोचा है। इसलिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल रखना जरूरी है, जिसके लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बेहद पॉपुलर हैं। हर किसी को अक्षय कुमार की फिटनेस पसंद आती है, हर कोई उनकी तरह एक्टिव रहना चाहता है। तो आइए जानते हैं उनकीू फिटनेस टिप्स को यंग और फिट रहने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें : वजन को कैसे प्रभावित करता है लिपोइक एसिड, जानें क्या है इस एसिड के फायदे और नुकसान
एक्सरसाइज करने की आदत डाले
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी माना जाता है। एक्सरसाइज के अलग-अलग रूप होते है जिसमें वे स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, योगा और एरोबिक एक्सरसाइज शामिल होती हैं। इसके साथ ही फिट रहने के लिए वॉक करना और स्वीमिंग करना भी फायदेमंद होता है। अक्षय अपनी रुटिंन में अपनी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए बॉस्केटबॉल भी खेलते हैं। फिट और यंग रहते के लिए ज्यादा से ज्यादा वॉकआउट करना चाहिए।
समय पर डिनर करें
अपने काम काज की वजह से लोग अपने खाने का ध्यान नहीं देते। जिसका असर उनकी सेहत पर देखने को मिलता है। लेकिन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी सेहत को सबसे पहले रखते हैं और हर रोज शान को 7 बजे तक अपना डिनर कर लेते हैं। ऐसा करने से शरीर का पाचन सही रहता है और जो लोग देर रात खाना खाते हैं अक्सर उनका पाचन खराब देखा जाता है साथ ही उनके शरीर में फैट भी तेजी से बढ़ता है।
घी खाएं
घी के नाम से अक्सर लोगों को लगता है कि उनका वजन बढ़ जाएगा लेकिन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार लोगों को घी खाने की सलाह देते हैं उनका कहना कि घी खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और पेट बराह रहता है। जिसकी वजह से आप अपने वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं।
जंक फूड से रखें दूरी
लोगों को बहार का खाना पसंद होता है लेकिन अपनी सेहत को खराब करने का सबसे बड़ा कारण भी बहार का खाना ही है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें जंक फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उसकी जगह आप घर पर बनाकर खा सकते है जिसमें कम मात्रा में तेल और मसाला हो। क्योंकि जंक फूड खाने से शरीर में तेजी से कैलेरी बढ़ती है और इसकी वजह से चर्बी जमा होने लगती है।
अच्छा खान पान लें
अगर कोई अपने वजन को कम करने के लिए सोचता है तो उसके लिए उसे सबसे पहले अपने आहार में बदलाव की जरूरत होती है। आपको अपने खाने से जंक फूड को दूर करना होगा और हरी सब्जी, फल, जूस और दूध को शामिल करना है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीज गेहूं की नहीं बल्कि चने की रोटी खाएं, न्यूट्रिनिस्ट से जानें चने की रोटी खाने के फायदे
तो अगर आप भी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तरह फिट और यंग रहना चाहते हैं तो उनकी इन टिप्स को अपनाकर अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में आहार में बदलाव लाने की जरूरत है।
Read More Article On Diet And Fitness In Hindi