Doctor Verified

40 की उम्र में फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स, स्किन बनी रहेगी जवां और खूबसूरत

Doctor Tips To Stay Young And Healthy: अगर आप भी यंग और हेल्दी दिखना चाहते है, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की उम्र में फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स, स्किन बनी रहेगी जवां और खूबसूरत


Doctor Tips To Stay Young And Healthy: आज के समय में सभी लोग बिजी रहते हैं, जिस कारण अपनी हेल्थ पर उतना ध्यान नहीं दे पाते हैं। खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और प्रदूषण सीधे तौर पर हमारी सेहत को प्रभावित करते हैं। ये चीजें न चाहते हुए भी कम उम्र में ही हमें बूढ़ा बनाती हैं। लंबे समय तक खराब लाइफस्टाइल जीने से हम उम्र से काफी ज्यादा दिखने लगते हैं और शरीर में बीमारियां लगने का खतरा भी कई गुना बढ़ा जाता हैं। अक्सर लोग इसे एजिंग की समस्या समझते हैं। लेकिन हमारा खानपान के साथ खराब लाइफस्टाइल शरीर पर असर डालती हैं। ऐसे में अगर आप भी यंग और हेल्दी दिखना चाहते है, तो डॉक्टर की बताई कुछ टिप्स को अभी से फॉलो करना शुरू कर दीजिए। ये टिप्स फॉलो करने से आप सेहतमंद रहेंगे और बीमारियों से भी बचाव होगा। Doctor Dr. Manan Vora ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह यंग और हेल्दी रहने की टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

1. ज्यादा कैलोरी के सेवन से बचें

यंग दिखने और हेल्दी रहने के लिए ये सबसे जरूरी है कि आप ज्यादा मात्रा में मौजूद कैलोरी वाले फूड्स का सेवन करने से बचें। ज्यादा मात्रा में कैलोरी शरीर में सूजन बढ़ाने के साथ फैट को भी बढ़ाती हैं। कैलोरी के सेवन से बचने के लिए इंटरमीडिएट फास्टिंग या फिर पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को चुनें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

2. एक्सरसाइज

हेल्दी और यंग दिखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से पसीना निकलता है, जो वजन को नियंत्रण में रखने के साथ स्किन के ग्लो को भी बढ़ाता हैं। एक्सरसाइज में आप कर्डियों के साथ अपनी मनपसंद एक्सरसाइज कर सकते हैं।

exercise

3. सप्लिमेंट्स

ठीक से खाना न खाने की वजह से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कई बार इस कारण शरीर में कमजोरी और थकान बनी रहती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए डॉक्टर से पूछकर सप्लिमेंट्स का सेवन किया जा सकता है।

4. सूरज की रोशनी

आज के समय में बहुत से लोग जरा सी सूरज की रोशनी में निकलना नहीं चाहते हैं। सूरज की रोशनी शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। ये इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ तनाव को कम करती है और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार लाती है। सुबह की हल्की धूप रोजना 20 से 30 मिनट के लिए अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें-स्वास्थ्य से जुड़े इन 5 मिथकों पर न करें बिल्कुल भरोसा, डॉक्टर से जानें सच्चाई 

5. नींद

सही नींद लेना से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। कोशिश करें कि रोज रात को कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें। देर रात जगने से बचें। भरपूर मात्रा में नींद लेने से तनाव का स्तर कम होने के साथ स्किन पर ग्लो भी बनी रहती हैं।

यंग दिखने और हेल्दी रहने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्रोलैक्टिन लेवल को बैलेंस करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 10 बदलाव, कंसीव करने में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version