Does The Sun Help You Absorb Vitamin D: बचपन से लेकर बड़े होने तक हम कई सारी चीजों पर भरोसा करते आए होते हैं। कई बार हमें कुछ चीजों की जानकारी खुद नहीं होती, लेकिन कहीं-सुनी बातें होने के कारण हम उन्हें मानते हैं। ऐसे ही कई लोगों का मानना होता है कि सूरज की रोशनी में बैठने से विटामिन-डी मिलता है। इसलिए कई लोग धूप में जानकर जाना पसंद भी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बचपन से सुनने को मिल रही यह बात में कितनी सच्चाई है? आइये ओनलीमायहेल्थ के इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
क्या सूरज की रोशन से सच में विटामिन-डी मिलता है? Does Sun Really Give You Vitamin D
सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से शरीर को विटामिन-डी नहीं मिलता है, बल्कि यह तत्व हमारे शरीर में ही बनता है। जब हमारी त्वचा सूरज की अल्ट्रावॉइलेट रेज के संपर्क में आती हैं, तो यह शरीर में पहले से मौजूद विटामिन को ट्रिगर करती हैं। इस कारण हमारा शरीर विटामिन-डी का प्रोडक्शन शुरू करता है। इस पूरी प्रक्रिया में किडनी और लीवर की अहम भूमिका पाई जाती है। तो इसलिए कहा जा सकता है कि हमारे शरीर को अप्रत्यक्ष रूप से ही सूरज की रोशनी से विटामिन मिलता है।
इसे भी पढ़े- महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, न करें नजरअंदाज
सूरज की रोशनी कब और कितनी देर लेनी जरूरी है? Best Time To Take Sunlight In The Morning
सुबह खासकर सर्दियों के दौरान 10 से 12 बजे तक की धूप सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। वहीं तेज धूप में खड़े होने से त्वचा को फायदे की जगह नुकसान ही हो सकता है। अगर आप ज्यादा समय तक तेज धूप में रुकते हैं, तो इससे आपको स्किन रैशेज, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए खासकर 12 बजे की धूप में बाहर न निकले और अगर आवश्यक है, तो सन्सक्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
अब प्रश्न आता है कि त्वचा के लिए कितनी देर तक धूप लेना आवश्यक है?
आपके शरीर के लिए धूप की जरूरत आपके वातावरण की जलवायु और आपके शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। फिर भी कम से कम 15 मिनट से लेकर 1 घंटे की धूप शरीर के लिए जरूरी है।
इसे भी पढ़े- तनाव घटाने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए जरूरी है विटामिन डी, जानें मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे
विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है? Benefits of Vitamin D For The Body
विटामिन-डी हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। यह हड्डियों, मांस-पेशियों और दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। वहीं अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो इससे शरीर में टी-सेल्स को प्रोडक्शन बढ़ जाता है। शरीर में टी-सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे कोई भी संक्रमण जल्द होने का खतरा हो सकता है। वहीं इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स हो सकता है। बड़ों में हड्डियां कमजोर होना या कमजोरी होने जैसी परेशानियां आ सकती है।
इस लेख के जरिये हमनें आपको संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।