अनिल कपूर ने फिल्म Animal के लिए किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, जानें क्या था उनका फिटनेस रूटीन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 66 साल के होकर भी बेहद फिट हैं। आइये जानते हैं उनके फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अनिल कपूर ने फिल्म Animal के लिए किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, जानें क्या था उनका फिटनेस रूटीन


बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 66 साल के होकर भी बेहद फिट हैं। वे अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए बखूबी जाने जाते हैं। उन्होंने फिटनेस के दम पर सभी को अपना लोहा मनवाया है। वे फिट रहने के लिए नियमित तौर पर शारीरिक एक्टीविटीज में शामिल होते रहते हैं। वे 66 वर्ष के होकर भी 35 से 40 वर्ष के युवाओं को मात दे रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

फिल्म एनिमल के लिए किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन 

अनिल कपूर ने फिल्म एनिमल के लिए अपनी बॉडी को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म किया है। इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत कर वर्कआउट पर पूरी तरीके से ध्यान दिया है। इसके लिए वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज और वर्कआउट पर ध्यान देते हैं। फिल्म एनिमल के लिए उन्होंने अपनी बॉडी को मस्कुलर और टोंड बनाया है। अपनी फीजिक को और बेहतर बनाने के लिए वे नियमित तौर पर जिम में पसीना बहाते हैं। 

कैसी एक्सरसाइज करते हैं अनिल कपूर 

अनिल कपूर रोजाना सुबह उठकर एक्सरसाइज करते हैं। इस दौरान वे ट्रेडमिल पर दौड़ लगाने से लेकर घर के बाहर जाकर आउटडोर एक्सरसाइज करना भी पसंद करते हैं। उन्हें एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है। इसके लिए वे कार्डियो, रनिंगस स्विमिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज भी करते हैं। वे रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न हो साथ ही कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी सक्रिय रहे। वे मसल्स और ट्राइसेप्स को मेनटेन रखने के लिए वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - एक्टर वरुण धवन ने पुल-अप्स करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इस एक्सरसाइज के फायदे 

कैसी डाइट लेते हैं अनिल कपूर? 

अनिल कपूर खान-पान को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। वे ऐसा कुछ भी नहीं खाते हैं, जिससे सेहत को नुकसान पहुंचे। वे अपने दिन की शुरुआत करने से पहले अंडे, अनाज से बना टोस्ट और ताजे फलों का सेवन करते हैं। वहीं लंच में वे कार्बोहाइड्रेट्स, लीन प्रोटीन लेते हैं, जिसमें वे रोटी, दाल, सब्जी आदि का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। यही नहीं डिनर के समय में वे चिकन, सब्जियां, ब्राउन राइस और ग्रिल्ड मछली आदि खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वे बाहर का कुछ भी खाने के बजाय घर का खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

Read Next

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से जानें रोज सेतु बंधासन करना क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version