44 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, जानें उनकी फिटनेस का राज

Riddhima Kapoor Sahani fitness secret in Hindi: एक्टर रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी काफी फिट हैं। आइये जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
44 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, जानें उनकी फिटनेस का राज


Riddhima Kapoor Sahani fitness secret in Hindi: एक्टर रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा 44 साल की होने के बावजूद बेहद फिट और यंग दिखाई देती हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फिटनेस से जुड़ी टिप्स शेयर करती रहती हैं। 44 साल की उम्र में भी वे 24, 25 साल की उम्र वाली लड़कियों को फिटनेस के मामले में मात दे रही हैं। वे फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और नियमित तौर पर आसन किया करती हैं। अपने आसनों का अभ्यास करने वाली वीडियो शेयर कर वे अक्सर फैंस को भी प्रेरित करती रहती हैं। आइये जानते हैं रिद्धिमा कपूर साहनी के फिटनेस सीक्रेट के बारे में।

योग पर देती हैं खास ध्यान

रिद्धिमा के 44 साल में भी फिट रहने का श्रेय काफी हद तक योग को जाता है। वे योग को लेकर किसी प्रकार का समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। रिद्धिमा शरीर का लचीलापन बनाए रखने और बॉडी को एक्टिव रखने के लिए नियमित तौर पर चक्रासन, वज्रासन या व्हील पोज आदि जैसे आसनों का अभ्यास करती रहती हैं। एक इंटरव्यूह के दौरान उन्होंने बताया कि वे पिछले 14 सालों से योग का निरंतर अभ्यास करती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

बिना जिम जाए रहती हैं फिट

आजकल ज्यादातर सेलेब्स फिट रहने के लिए जिम जाना पसंद करते हैं। लेकिन रिद्धिमा फिट रहने के लिए जिम जाने के बजाय योग को ज्यादा महत्वपूर्ण मानती हैं। उन्होंने बताया कि वे न ही जिम जाकर एक्सरसाइज करती हैं और न ही कार्डियो मशीन पर भागना पसंद करती हैं। 

इसे भी पढ़ें - रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने के ल‍िए रोज करें ये 3 योग, दर्द से भी मिलेगा आराम

रिद्धिमा कपूर का डाइट प्लान

रिद्धिमा अपनी डाइट को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फिट रहने के लिए वे बाहर का कुछ भी खाने के बजाय घर पर बना खाना खाना ही पसंद करती हैं। वे अपनी डाइट में कोई खास आहार लेने के बजाय साधारण खाना खाना ज्यादा पसंद करती हैं। रिद्धिमा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए लौंग, इलाइची और तेज पत्ता आदि की चाय भी पीती हैं। 

Read Next

ट्रेडमिल पर रेगुलर दौड़ने के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं? समझें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version