Best for Physical and Mental Health: क्या आप भी सुबह उठते ही थकावट और कमजोरी महसूस करते हैं? क्या आपको सुबह किसी भी चीज में फोकस करने में परेशानी होती है? अगर हां, तो यह बॉडी और माइंड के एक्टिव न होने की वजह से हो सकता है। इसका कारण खराब डाइट और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी हो सकती हैं। अगर आपके शरीर में पोषक की कमी है, तो इसका असर आपकी बॉडी और माइंड दोनों पर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दिया जाए। बॉडी और माइंड को एक्टिव रखने के लिए आप रोज योगा करने की आदत भी बना सकते हैं। इससे मांसपेशियों में मजबूती बनी रहेगी और माइंड भी एक्टिव रहेगा। लेकिन ऐसे में कंफ्यूजन रहती है कि कौन से योगासन करने ज्यादा फायदेमंद होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए योगा एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन योगासन के बारे में।
माइंड और बॉडी को एक्टिव रखने के लिए करें ये योगासन- Daily Yoga Poses To Keep Body and Mind Active
ताड़ासन- Tadasana
योगा की शुरुआत आप ताड़ासन से कर सकते हैं। इससे पूरी बॉडी की स्ट्रेचिंग होती है। यह योगासन पाचन क्रिया स्वस्थ रखने और हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करता है। इस योगासन से आपको फोकस करने में मदद मिलेगी और कब्ज से भी राहत मिलेगी। अगर बच्चा हाइट बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, तो इस योगासन के अभ्यास से काफी मदद मिलेगी।
मलासन- Malasana
दूसरे स्टेप में आप मलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपको कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं में मदद मिलेगी। पीरियड्स इर्रेगुलर की समस्या में भी यह योगासन करना फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से पीरियड्स क्रैम्प्स कम होंगे और फर्टिलिटी इंप्रूव होगी।
बितिलासन- Bitilasana
बितिलासन करने से आपको तनाव से राहत मिलेगी। इससे आपका पोस्चर इंप्रूव होगा और पीरियड्स में दर्द से राहत मिलेगी। इस योगासन के अभ्यास से आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी। यह योगासन बॉडी को बैलेंस बनाने में भी मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह 15 मिनट जरूर करें योगासन, जानें कौन-से योगासन करने से मिलेगा फायदा
भुजंगासन- Bhujangasana
यह योगासन महिला और पुरूष दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अभ्यास से पेट का निचले हिस्सा स्वस्थ रहेगा। इसके अभ्यास से आपको एसिडिटी, कब्ज और कमर दर्द से भी राहत मिलेगी। अस्थमा के मरीजों के लिए भी भुजंगासन करना फायदेमंद है।
अधोमुख श्वानासन- Adho mukha sukhasana
इस योगासन के अभ्यास से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इसके अभ्यास से हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है और बाजुए मजबूत होती हैं। इस योगासन को करने से एंग्जायटी और स्ट्रेस भी कम होता है।
वीरभद्रासन- Virabhadrasana
वीरभद्रासन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह योगासन बॉडी को बैलेंस बनाने में मदद करता है। इसके अभ्यास से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
बालासन- Balasana
बालासन करने से बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स रहते हैं। इससे सिरदर्द की समस्या ठीक होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इससे सीने, कमर और कंधों की स्ट्रेचिंग होती है।
इसे भी पढ़ें- दबी हुई नसें खोलने के लिए करें इन 3 योगासनों का अभ्यास, सूजन और दर्द से मिलेगा छुटकारा
पश्चिमोत्तानासन- Paschimottanasana
पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से कमर दर्द और अकड़न ठीक होती है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अभ्यास से पीरियड्स क्रैम्प्स कम होते हैं व तनाव और थकावट से भी राहत मिलती है।
सेतु बंधासन- Setu Bandhasana
सेतु बंधासन से अभ्यास से थायराइड ग्लैंड ठीक रहता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और लंग्स भी हेल्दी रहते हैं। यह योगासन महिला और पुरूष दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
सुप्त बद्ध कोणासन- Supta Baddha Konasana
यह योगासन हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अभ्यास से फर्टिलिटी बेहतर होती है और यूट्रस और ओवरी भी हेल्दी रहती है।
हेल्दी रहने के लिए आप रोज सुबह यह योगासन कर सकते है। अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही कोई योगासन करें।
View this post on Instagram