कोविड-19 के बाद से योग हमारे जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका है। फिट रहने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन जैसी शारीरिक गतिविधियां करना जरूरी है। योग हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ, हड्डियों को मजबूत करने, मांसपेशियों को एक्टिव करने और हार्मोन्स को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर 30 की उम्र के बाद अक्सर महिलाएं और पुरुष किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से घिरे रहते हैं। ऐसे में 30 साल के होने के बाद हर व्यक्ति को अपनी शारीरिक गतिविधियों को कुछ योगासन जरूर शामिल करना चाहिए, जो न सिर्फ उन्हें फिट रहने में मदद कर सकता है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। तो आइए योग एक्सपर्ट चित्रांजलि वर्मा से जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद स्वस्थ रहने के लिए कौन सा योग करें, जो आपके ओवरऑल शरीर के लिए फायदेमंद (Which yoga is best for the whole body) हो।
30 की उम्र के बाद स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए योगासन - Which Yoga is Good For Overall Health After 30 in Hindi?
1. मार्जरी आसन - Cat-Cow Pose
मार्जरी आसन एक बहुत ही शक्तिशाली आसन है, जो वजाइनल डिस्चार्ज को रोकता है, अंडाशय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और रीढ़ को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से थायरायड भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: तनाव से छुटकारा पाने में कैसे मदद करता है योग? एक्सपर्ट से जानें
2. व्याघ्रासन - Tiger Pose
व्याघ्रासन का नियमित अभ्यास आपके जोड़ों को मजबूत (yoga for joint pain) करने में मदद करता है, शरीर को टोन करता है और तनाव भी कम करता है। इस योग का अभ्यास करने पर आपके पाचन में भी सुधार होता है और पीरियड के दौरान होने वाले ऐंठन से भी राहत मिल सकती है।
3. भुजंगासन - Cobra Pose
भुजंगासन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो उनके प्रजनन क्षमता (yoga for improving fertility) को बढ़ाता दोता है, पीरियड्स को नियमित रखता है और थायराइड के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस योग के नियमित अभ्यास से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।
4. मलासन - Garland Pose
मलसन कब्ज से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इसका नियमित अभ्यास पीरियड साइकिल को कंट्रोल करने और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद करता है। यह आसन नेगेटिव एनर्जी को भी दूर करता है, जो आपके ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं रोज सुबह 15 मिनट जरूर करें ये 4 योगासन, फिजिकली और मेंटली रहेंगी फिट
5. अर्ध मत्स्येन्द्रासन - Seated Spinal Twist
अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा मिलती है और पाचन में सुधार होता है। इस योग का नियमित अभ्यास तनाव और एंग्जाइटी दूर करने में भी काफी फायदेमंद होता है।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
30 की उम्र के बाद महिलाएं और पुरुषों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस उम्र में होने वाली स्वास्थ्य परेशानियों से निपटने के लिए और खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए आप इन 5 योगासनों को अपने फिजिकल एक्टिविटी में शामिल कर सकते हैं, जो न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने में मदद कर सकते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।
Image Credit: Freepik