Doctor Verified

आयुर्वेद से जुड़ी इन 5 गलत धारणाओं को हम आजतक मानते आए थे सच, जानें इस बारे में

Myths About Ayurveda: बचपन से हम आयुर्वेद से जुड़ी कई गलत धारणाओं पर भरोसा करते आए होते हैं। आइये इस लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद से जुड़ी इन 5 गलत धारणाओं को हम आजतक मानते आए थे सच, जानें इस बारे में


Ayurveda Myths And Facts: लंबे समय से कई समस्याओं का समाधान आयुर्वेद के जरिए किया जा रहा है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है, जिसमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक चीजों के जरिए इलाज किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है, जो भी चीज आयुर्वेद से जुड़ी होगी, वो लाभदायक जरूर होगी। इस कारण मार्केट में भी कई केमिकल प्रोडक्टस आयुर्वेद का हवाला देकर बेचे जाते हैं।  आयुर्वेद से जुड़ी कई धारणाएं हम बचपन से सुनते आए होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह कही सुनी बातें सच होती भी हैं या नहीं? ऐसी की कई गलत धारणाओं की सच्चाई बताते हुए एमिल हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर की फाउंडर और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट (MD Ayurveda) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिस बारे में हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे। 

ayurvedic myths

हर बीमारी का पता नाड़ी परीक्षण के जरिए लगाना

आयुर्वेद को लेकर अधिकतर लोगों का यह मानना होता है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर नाड़ी परीक्षण के जरिए ही बीमारी का पता लगा लेते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। नाड़ी परीक्षण के जरिए हर बीमारी का पता लगाना संभव नहीं है। नाड़ी परीक्षण केवल दिल की धड़कन का पता लगाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में भी हर बीमारी का पता लगाने का अलग तरीका होता है, इसके बाद ही उसके लिए सही इलाज चुना जाता है। 

पंचकर्म सभी के लिए फायदेमंद है

पंचकर्म एक प्रक्रिया है जिसे करने से बॉडी को रिलैक्स मिलता है। यह तनाव से राहत देने, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने और पाचन की अग्नि स्वस्थ रखने में मददगार है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि पंचकर्म करने से अधिकतर सभी समस्याओं का हल किया जा सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि हर बीमारी का इलाज पंचकर्म से संभव नहीं है।  आयुर्वेदिक डॉक्टर की आपको बता सकता है कि आपको पंचकर्म की आवश्यकता है या नहीं।

इसे भी पढ़े- इन दिनों आयुर्वेद के बारे में ये 10 गलत धारणाएं लोगों में हैं काफी प्रचलित, आयुर्वेदाचार्य से जानें सच्चाई

आयुर्वेद को अपनाने के लिए नॉन वेज को छोड़ना  होगा 

लंबे समय से लोग इस बात पर भरोसा करते आए होते हैं कि आयुर्वेद को अपनाने के लिए नॉन वेज छोड़ना जरूरी होता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद में नॉन वेज को फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई समस्याओं का हल किया जाता है।

आयुर्वेदिक दवाएं काफी गर्म होती हैं

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक आयुर्वेद के बारे में यह धारणा बिल्कुल गलत है। अगर आप सही दवा सही डोज और समय पर ले रहे हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल नुकसानदायक नहीं है। 

इसे भी पढ़े- आयुर्वेद के अनुसार मांस खाना चाहिए या नहीं? जानें मीट कब नहीं खाना चाहिए

आयुर्वेदिक दवाएं धीमे काम करती हैं

आयुर्वेद के बारे में इस धारणा पर ज्यादातर लोग भरोसा करते हैं। आयुर्वेदिक दवाएं बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं, इसलिए कुछ लोगों में उसका असर धीमा हो सकता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हर किसी के लिए आयुर्वेदिक दवाएं धीमे ही असर करती हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

Read Next

बीमारियों से बचने के लिए जरूर फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version