सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For Muscle Pain In Hindi: सर्दियों में मांसपेशियों में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। लेकिन, कुछ आयुर्वेदिक उपायों से इस दर्द से आराम मिल सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई समस्याएं लेकर आता है। सर्दियों में मांसपेशियों में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। सर्द हवा के कारण मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, ठंड के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है, जिससे मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं। मांसपेशियों में दर्द की समस्या किसी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। मांसपेशियों में दर्द के कारण व्यक्ति को रोजमर्रा के कामों में भी दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में,  मांसपेशियों के दर्द से निजात पाने के लिए लोग पेन किलर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में पेनकिलर लेने से हमारी किडनी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आप मांसपेशियों में दर्द की समस्या से निपटने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेद की मानें, तो मांसपेशियों में दर्द वात दोष के कारण होता है। गलत खानपान, शारीर‍िक श्रम की कमी, बढ़ती उम्र और पोषक तत्वों की कमी से भी यह समस्या हो सकती है। आयुर्वेद में मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में (Ayurvedic Treatment For Muscle Pain In Hindi)- 

1. लौंग का तेल

किसी भी तरह के दर्द को दूर करने के लिए लौंग का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए लौंग के तेल को हल्का गुनगुना करके प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी। 

2. अदरक

अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन करने से मांसपेशियों के दर्द में बहुत आराम मिलता है। मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए रोज अदरक की चाय पिएं या अदरक के पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं।

Muscle-Pain-Remedies

3. हल्दी 

आयुर्वेद में हल्दी को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। हल्दी के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। मांसपेशियों के दर्द में हल्दी का इस्तेमाल प्रभावी साबित हो सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए दूध में हल्दी डालकर पिएं। इसके नियमित सेवन से मांसपेशियों के दर्द में काफी आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: जोड़ों में सूजन क्यों आती है? जानें इसके कारण और दूर करने के उपाय

4. बिच्छू बूटी

आयुर्वेद में बिच्छू बूटी का काफी महत्व बताया गया है। यह एक तरह की जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई बिमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। बिच्छू बूटी के इस्तेमाल से मांसपेशियों के दर्द को दूर किया जा सकता है। बिच्छू बूटी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मांसपेशियों के दर्द कर सकते हैं। इसके साथ ही, इसमें मौजूद कैल्शियम से हड्डियों को मजबूती मिलती है। मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप बिच्छू बूटी की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, आप बिच्छू बूटी को पीसकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको मांसपेशियों के दर्द से जल्द आराम मिलेगा। 

5. तेल की मालिश 

आयुर्वेद में तेल मालिश के कई लाभ बताए गए हैं। मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए तेल की मालिश करना काफी फायदेमंद माना गया है। मालिश करने से शरीर में खून का संचार बढ़ता है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। मालिश करने के लिए आप सरसों, नारियल, पिपरमिंट, जैतून या नीलगिरि जैसे तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तेलों में मौजूद तत्व मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ जाती है घुटनों के दर्द की समस्या, जानें इसे कम करने के 5 घरेलू उपाय

Ayurvedic Remedies For Muscle Pain In Hindi: सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन, अगर फिर भी मांसपेशियों का दर्द कम नहीं हो  रहा है, तो डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।

Read Next

Treat Erectile Dysfunction With Essential Oils : इन हर्बल तेलों के साथ करें 'इरेक्टाइल डिसफंक्शन' का इलाज

Disclaimer