Home Remedies To Get Rid Of Knee Pain: सर्दियों में घुटनों में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती हैं। कई लोग इस दर्द को कम करने के लिए नियमित कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लगातार दवाई खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। कई बार लगातार दवाई खाने से शरीर को इसकी आदत भी लग जाती है, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में अगर आपको भी सर्दी में घुटनों का दर्द परेशान कर रहा हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं। ये घरेलू घुटनों में दर्द को कम करने में मदद करेंगे। इन घरेलू उपायों को घर में आसानी से किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
मेथी दाना
मेथी दाने के फायदे के बारे में, तो आपने हजारों बार सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं घुटनों के दर्द को कम करने के लिए भी मेथी दाने का इस्तेमाल किया जा सकता है। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए मेथी दाने का पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को खाने के बाद सुबह शाम खाएं। ऐसा नियमित करने से घुटनों के दर्द की समस्या कम होगी।
टॉप स्टोरीज़
एलोवेरा
एलोवार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। घुटनों के दर्द में एलोवेरा का इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा का पल्प निकालकर इसमें हल्दी मिलाकर मिश्रण बनाए। अब इस मिश्रण को हल्का सा गर्म करके घुटनों पर पट्टी लगाकर बांध लें। ऐसा करने से घुटनों के दर्द के साथ सूजन में भी आराम मिलेगा।
तुलसी का रस
तुलसी का रस घुटनों के दर्द को कम करने में फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण घुटनों में आई सूजन को कम करने में भी मदद करता हैं। सर्दियों में तुलसी के रस को एक चम्मच लें। अब इस रस को 1 गिलास गुनगुने में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करता है। ये घुटनों पर आई सूजन को भी दूर करता है। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में एक ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर को मिला कर सोने से पहले पिएं। ऐसा लगातर करने घुटनों का दर्द कम होगा।
नींबू
नींबू सेहत का खजाना होता है। इसको नियमित खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। घुटनों के दर्द को कम करने के लिए नींबू पानी पिएं। या घुटनों पर नींबू का रस लगा भी सकते है। नींबू में पाए जाने वाला एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज घुटनों के दर्द को कम करती हैं।
ये सभी घरेलू उपाय घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आपको घुटनों के दर्द की परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से पूछ कर ही दवाई का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik