
Ways To Use Raw Milk on Face For Glowing Skin: दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध शरीर के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर लोग स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन पर सूट भी नहीं करते। ऐसे में स्किन पर कच्चा दूध इस्तेमाल किया जा सकता हैं। कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए कच्चे दूध में इन 4 चीजों को मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता हैं। ये चीजें स्किन पर लगाने से स्किन को इस्टेंट निखार मिलेगा। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें कच्चे दूध में मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता हैं।
कच्चा दूध और हल्दी
कच्चा दूध और हल्दी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल से पिंपल्स दूर होने का साथ दाग-धब्बे भी कम होते हैं। कच्चा दूध और हल्दी को चेहरे पर लगाने के लिए 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध लें। अब उसमें एक चुटकी हल्दी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इसे कॉटन की सहायता से चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण नियमित लगाने से झुर्रियों की समस्या भी दूर होगी।
कच्चा दूध और शहद
कच्चा दूध और शहद स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसको चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग भी बनती है। कच्चा दूध और शहद को चेहरे पर लगाने के लिए 3 से 4 चम्मच दूध लें। उसमें एक चम्मद शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें और 5 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में रोज खाएं 2 आंवले, दूर रहेंगी कई बीमारियां और बाल रहेंगे स्वस्थ
कच्चा दूध और बेसन
कच्चा दूध और बेसन चेहरे पर लगाने के लिए 2 से 3 चम्मच दूध को 1/2 चम्मच बेसन को मिलाकर मिश्रण को तैयार करें। अब इस मिश्रण से 2 मिनट कर चेहरे की मसाज करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण ब्लैकहेड्स को हटाने के साथ त्वचा की रंगत में सुधार भी करेगा।
कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी
कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने के लिए 2 चम्मच दूध में 1/2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट से चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 10 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण टैनिंग को दूर करने के साथ झुर्रियों, दाग-धब्बे और मुहांसों की समस्या को कम करने में मदद करेगा।
कच्चा दूध स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसको चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो लगाने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।