मुहांसों से छुटकारा दिला सकता है जायफल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Skin Care Tips: आजकल प्रदूषण, हवा की नमी और तेज धूप के कारण लोगों को पिंपल्स, एक्ने और चेहरे पर कई तरह की समस्याएं हो रही हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुहांसों से छुटकारा दिला सकता है जायफल, जानें इस्तेमाल का तरीका


Nutmeg for Acne marks: भारतीय घरों में खाना बनाते समय कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं मसालों में से एक है जायफल। जायफल अपनी मीठी सुगंध और हल्के से मीठे स्वाद के लिए जाना जाना है। सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए जायफल का इस्तेमाल सदियों से भारतीय घरों में किया जा रहा है। जायफल सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी फेमस है। 

जायफल के पोषक तत्व

जायफल फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके साथ ही जायफल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भी पाया जाता है। जायफल मैंगनीज, मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस, जिंक और आयरन का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसलिए डॉक्टर में खाने में जायफल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जायफल जितना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है उतना ही स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पीली चीजें

चेहरे के लिए जायफल

जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो चेहरे पर होने पर पिंपल्स, एक्ने, झुर्रियों और निशानों को दूर करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। जायफल के पोषक तत्व स्किन पर होने वाले बैक्टीरिया से लड़कर ब्लैकहेड्स, मुंहासों को भी खत्म करने में मदद करते हैं। आज हम आपको मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए जायफल के अद्भुत फायदे और इस्तेमाल का तरीका बता रहे हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

nutmeg for pimples inside

मुंहासों के लिए जायफल - nutmeg for pimples inside

जायफल साबुत या पाउडर - 1/2 चम्‍मच 

हल्दी- चुटकी भर

चेहरे पर जायफल लगाने का तरीका

मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए जायफल के एक टुकड़े को लेकर पत्थर पर घिसे।

जायफल को कम से कम 10 मिनट तक घिसे, जब ये थोड़ा सा तैयार हो जाए, तो इसे एक कटोरी में निकाल लें। 

जायफल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। 

अगर आपके चेहरे पर ज्यादा मुंहासे हैं, तो जायफल पाउडर में गुलाब जल और हल्दी मिलाकर लगाएं।

इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 

इसे 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। 

मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए सप्ताह में दो बार चेहरे पर जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः गंजापन खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें धतूरे का तेल, जानें फायदा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Health | Beauty | Fitness (@health_mantra_.0)

चेहरे पर जायफल लगाने के फायदे

जायफल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुए पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं।

जायफल में मुख्य रूप से एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं। कई बार प्रदूषण और धूल-मिट्टी के संपर्क में ज्यादा आने के कारण भी मुंहासे की समस्या होती है, ऐसे में जायफल चेहरे को अंदर से साफ कर मुंहासों की समस्या से राहत दिलाता है।

जायफल डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। अगर नियमित तौर पर जायफल का इस्तेमाल किया जाए, तो ये चेहरे की रंगत में भी सुधार लाता है।

एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information)  के मुताबिक जायफल में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को इंफेक्शन और गहरे घाव से बचाने में मदद करते हैं।

 

Read Next

अपनी स्किन टाइप के अनुसार ऐसे चुनें सही फेशियल

Disclaimer