जिद्दी डार्क सर्कल से हैं परेशान? दूर करने के लिए लगाएं खीरे के ये 3 फेस मास्क, जल्दी दिखेगा असर

Cucumber Face Masks For Dark Circles: अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो खीरे के फेस मास्क को लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जिद्दी डार्क सर्कल से हैं परेशान? दूर करने के लिए लगाएं खीरे के ये 3 फेस मास्क, जल्दी दिखेगा असर


Cucumber Face Masks For Dark Circles: डार्क सर्कल चेहरे की सुंदरता को कम करने के साथ आत्मविश्वास को भी कमजोर करते हैं। डार्क सर्कल पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और लंबी समय तक स्क्रीन पर देखने की वजह से डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है। डार्क सर्कल बहुत जिद्दी होते हैं। एब बार हो जाने पर यह आसानी से कम नहीं होते हैं। अक्सर लोग डार्क सर्कल हो जाने पर कई तरह के क्रीम, लोशनऔर सीरम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार नियमित इनको इस्तेमाल करने से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में डार्क सर्कल को कम करने के लिए खीरे के फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता है। खीरा स्किन को हाइड्रेट करने के साथ आंखों की सूजन कम करता है। खीरे के इस्तेमाल से स्किन की ड्राइनेस भी दूर होती है। यह फेस मास्क लगाने से आंखों के नीचे होने वाली झुर्रियों से भी निजात मिलती हैं। आइए जानते हैं डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए खीरे के फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. खीरा और गुलाब जल का फेस मास्क

सामग्री

3 चम्मच- खीरे का रस

2 चम्मच- गुलाब जल

खीरा और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने का तरीका

खीरा और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकालें। अब इस रस में गुलाब जल को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को डार्क सर्कल पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद आंखों को पानी से वॉश करें। यह मास्क डार्क सर्कल को कम करने के साथ आंखों की सूजन को कम करेगा।

face mask

2. खीरा और आलू का रस

सामग्री

3 चम्मच- खीरे का रस

3 चम्मच- खीरे का रस

खीरा और आलू का रस का फेस मास्क बनाने का तरीका

खीरा और आलू का रस का फेस मास्क बनाने के लिए दोनो को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब इस रस को चेहरे के आसपास 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद आंखों को पानी से धो लें। यह मास्क आंखों की नीचे की रंगत को निखरता है और डार्क सर्कल को कम करता है। इस मास्क से आंखों में हो रही जलन भी शांत होती है।

से भी पढ़ें- रात में इन 4 तरीकों से लगाएं गुलाब जल, मिलेगी बेदाग त्वचा

3. खीरा और नींबू का रस

सामग्री

3 चम्मच- खीरे का रस

1 चम्मच- नींबू का रस

खीरा और नींबू का रस फेस मास्क बनाने का तरीका

खीरा और नींबू का रस का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों के रस को कटोरी में निकाल लें। अब इस रस को कॉटन की सहायता से आंखों के नीचे इस रस को 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद पानी से आंखों को वॉश करें। यह मास्क डार्क सर्कल को कम करने के साथ जलन को भी कम करेगा।

डार्क सर्कल को कम करने के लिए खीरे के ये फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

रात में इन 4 तरीकों से लगाएं गुलाब जल, मिलेगी बेदाग त्वचा

Disclaimer