डार्क सर्कल्स (आंखों के नीचे काले घेरों) को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय

आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए इन आसान उपायों को अपनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल्स (आंखों के नीचे काले घेरों) को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय


आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। कंप्यूटर के सामने  घंटों काम करना, नींद पूरी न लेना और फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना आदि आदतें डार्क सर्कल होने का खतरा बढ़ाती  हैं। चेहरे के डार्क सर्कल्स को छिपाना भी आसान नहीं होता। मेकअप से इसको कुछ देर के लिए कम जरूर किया जा सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से हटाना मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपको आज बता रहे हैं, कुछ नेचुरल तरीके जिनसे आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल कम करने के लिए घरेलू उपाय 

डार्क सर्कल्स चेहरे के लुक को खराब करते हैं। इन डार्क सर्कल्स की वजह से सुंदरता कम होती  है। आप इन घरेलू उपायों को आजमा कर डार्क सर्कल्स को आसानी से ठीक कर सकते हैं।

आलू का रस

आलू में  विटामिन्स और  एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। डार्क सर्कल पर लगातार आलू का रस लगाने से धीधे-धीरे ये कम हो जाते  हैं। इसको लगाने के लिए पहले आलू को कद्दूकस कर लीजिए, फिर  उसमें से आलू का रस निकालिए। उसके बाद रूई की मदद से आलू के रस को आंखो के नीचे और आसपास के हिस्से में लगाएं। ऐसा करने पर ध्यान रखें कि रूई उसी हिस्से पर होनी चाहिए, जहां डार्क सर्कल्स है। लगातार ऐसा करने से फर्क दिखेना लगेगा।

ठंडे टी बैग्स

टी बैग्स में कैफीन होता है, जो रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने में मदद करता है और रक्त प्रवाह को  बढ़ाता है।  इससे डार्क सर्कल्स कम होते  हैं।  इसके लिए इ्स्तेमाल  किए हुए ग्रीन टी का बैग कुछ देर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर टी बैग को आंखो पर रखिए। दिन में कई बार आप ऐसा कर सकते  हैं।  रेगुलर टी बैग का इस्तेमाल करने से आंखो के नीचे काले घेरे कम होने लगते हैं।

ठंडा दूध

ठंडा दूध स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग डार्क सर्कल्स कम करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में ठंडा दूध लेना है। रूई की मदद से उस ठंडे दूध को आंखो के नीचे लगाना है। 10 मिनट तक रूई को आंखो पर रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से आंखों को वॉश करें। 

Dark Circles

खीरा

खीरा स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है। इसका उपयोग करने के लिए खीरे को स्लाइस में काट लें। ठंडा करने के लिए खीरे के टुकड़ों को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखे। ठंडा होने के बाद 10 मिनट के लिए इन स्लाइस को आंखों पर रखें। ये आपके डार्क सर्कल्स को कम करेगा ही, साथ ही दिन भर की थकावट को भी दूर करेगा। 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धोएं। 

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स को दूर कर सकता है ओट्स, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन, ल्‍यूटिन, बीटा कैरोटीन और विटामिन सी भरपूर होता है, जो त्‍वचा के लिए काफी फायदेमंद  होते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिक्स कर लें। इसके बाद कॉटन की मदद से इस मिक्सचर को डार्क सर्कल्स पर लगाएं। 10 मिनट आंखों पर लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से आंखो को वॉश करें।

Read Next

स्किन के लिए काली मिर्च और हल्दी के फायदे, जानें कैसे करें उपयोग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version