डार्क सर्कल्स को दूर कर सकता है ओट्स, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल्स को दूर कर सकता है ओट्स, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

वजन कम करने से लेकर कब्ज की परेशानी  दूर करने  तक, ओट्स कई कारणों से फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर करने में असरदार हो सकता है। नियमित रूप से स्किन पर ओट्स पैक लगाने से झुर्रियां, स्किन की जलन, दाग-धब्बों आदि को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा यह डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में भी प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह आंखों के आस-पास होने वाली झुर्रियों को भी कम कर सकता है। आज हम आंखों  के नीचे डार्क सर्कल हटाने के लिए ओट्स के इस्तेमाल का तरीका जानेंगे। 

डार्क सर्कल हटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें ओट्स (Oats For Dark Circles in Hindi)

डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए ओट्स काफी फायदेमंद हो सकता है। स्किन पर आप इसका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

1. दूध और ओट्स 

दूध और ओट्स के इस्तेमाल से डार्क सर्कल की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच रोल्ड ओट्स लें। अब इसमें 1 चम्मच दूध और दालचीनी पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने आंखों के चारों ओर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। आप इस पैक को चेहरे पर भी लगा सकते हैं। करीब 5 मिनट तक स्क्रबिंग करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आंखों के आसपास डार्क सर्कल की समस्या दूर होगी। 

इसे भी पढ़ें - आंखों के नीचे हो गए हैं डार्क सर्कल्स, तो इन 5 तरीकों से लगाएं एलोवेरा

2. नायिरल तेल और ओट्स

नारियल तेल स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे स्किन की रंगत में सुधार करने में मदद मिलती है। साथ ही यह डार्क सर्कल की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए 1 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें 1 चम्मच के करीब ओट्स मिलाएं। इसके बाद इसमें गर्म पानी की कुछ बूंदें मिक्स करें। तैयार पेस्ट को डार्क सर्कल के आसपास लगाकर कुछ देर तक स्क्रब करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से स्किन को साफ कर लें। इससे कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट दिखेगा।

3. बेसन और ओट्स फेस पैक

बेसन और ओट्स का मिश्रण स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। डार्क सर्कल के लिए इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच शहद और गुलाब जल मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे और आंखों के आसपास लगाकर स्क्रब करें। कुछ देर बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

4. दही और ओट्स

दही में भी डार्क सर्कल को हटाने का गुण होता है। इसके लिए एक कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच दही, दूध, 1 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। इसके बाद इसे आंखों के आसपास लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में हल्के हाथों से इसे हटाएं और गर्म पानी से चेहरे को धो लें। इससे डार्क सर्कल की समस्या दूर हो सकती है। 

स्किन के लिए ओट्स काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से भी आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन मिश्रण में से किसी भी सामग्री से अगर आपको एलर्जी है, तो इनका इस्तेमाल करने से बचें। वहीं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी डार्क सर्कल की परेशानी होती है। ऐसे में संतुलित आहार लेने की कोशिश करें। साथ ही भरपूर रूप से नींद लें। 

 

Read Next

नहाने के बाद ये गलतियां बढ़ा सकती हैं इन्फेक्शन का खतरा, जानें कैसे करें बॉडी को ड्राई

Disclaimer