Dietary Supplement Myths And Facts: डाइट्री सप्लीमेंट्स को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की धारणाएं देखने को मिलती हैं। खासकर, बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में सप्लीमेंट्स को लेकर लोगों में के मन में काफी असमंजस की स्थिति देखने को मिलती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सप्लीमेंट्स सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? लोगों तक फिटनेस से संबंधित जरूरी जानकारियां पहुंचाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ एक्सरसाइज और फिटनेस, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ ही सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज "सप्लीमेंट ज्ञान" में हम सप्लीमेंट्स के सेवन से जुड़े ऐसा 5 मिथकों की सच्चाई बता रहे हैं, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
डाइट्री सप्लीमेंट्स से जुड़े 5 मिथक और उनकी सच्चाई- Dietary Supplement Myths And Facts In Hindi
1. प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से वजन बढ़ता है
प्रोटीन शरीर के लिए एक बहुत जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जिसके शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। अगर इसका प्रयोग आप सही तरीके से करते हैं, तरीके से करते हैं तो यह आपको बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र आपको मनचाहे लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने में मदद करता है। फिर चाहे आपका गोल मसल बिल्डिंग हो या वेट लॉस या फैट लॉस।
2. सप्लीमेंट में स्टेरॉयड होता है
यह सबसे मिथ लोगों में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन यह धारणा पूरी तरह गलत है। डाइट्री सप्लीमेंट्स सिर्फ आपकी उन जरूरतों को पूरा करने के लिए होते हैं, जिन्हें आप अपने आहार से पूरा नहीं कर पाते हैं। हालांकि, स्टेरॉयड सप्लीमेंट्स भी बाजार में मौजूद हैं, इसलिए हमेशा सप्लीमेंट्स का सेवन आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: CLA सप्लीमेंट क्या होते हैं और ये क्या काम करते हैं? सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट जानें सबकुछ
3. फैट बर्नर लेने से वजन कम होता है
वजन घटाने या फैट लॉस में आपको जब तक मदद नहीं मिल सकती है, जब तक कि आप कम कैलोरी का सेवन के साथ नियमित एक्सरसाइज नहीं करते हैं। हालांकि, फैट बर्नर आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में जरूर मदद कर सकते हैं, जिससे आप अधिक कैलोरी तेजी से बर्न कर सकते हैं।
4. सप्लीमेंट सुरक्षित नहीं होते हैं
अगर आप एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार अपनी पोषण का एक हिस्सा सप्लीमेंट्स की मदद से पूरा करना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन अपने पोषण की जरूरत सिर्फ सप्लीमेंट्स से पूरी नहीं कर सकते हैं। कोई भी सप्लीमेंट तब तक काम नहीं करता है, जब तक आप उसके साथ अच्छी डाइट नहीं लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: वेट या मास गेनर सप्लीमेंट क्या होते हैं? क्या इन्हें लेने से वाकई बढ़ता है वजन और मसल मास
5. क्रिएटिन एक स्टेरॉयड है
क्रिएटिन हमें फूड्स से भी प्राप्त होता है। यह हमारी मांसपेशियों में स्टोर होता है और उनकी ताकत बढ़ाता है। लेकिन यह स्टेरॉयड नहीं होता है।
6. क्रिएटिन किडनी को नुकसान पहुंचाता है
अगर आप सही मात्रा में और एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में इसका सेवन करते हैं, साथ ही पर्याप्त पानी भी पीते हैं, तो यह आपकी किडनी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। हालांकि, अगर आप पहले से किसी किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)
All Image Source: Freepik