बचपन से इस रेयर डिजीज से जूझ रहे हैं WWE स्टार 'द ग्रेट खली', जानें क्या है एक्रोमिगेली रोग?

WWE के रेसलर द ग्रेट खली एक रेयर डिजीज का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें एक्रोमिगेली नामक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बचपन से इस रेयर डिजीज से जूझ रहे हैं WWE स्टार 'द ग्रेट खली', जानें क्या है एक्रोमिगेली रोग?


दुनियाभर में ऐसी कई दुर्लभ बीमारियां हैं, जिनका अभी तक इलाज संभव नहीं हो पाया है। WWE के रेसलर द ग्रेट खली एक रेयर डिजीज का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उन्हें एक्रोमिगेली नामक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। वे बचपन से ही इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। यह एक प्रकार का जेनेटिक सिंड्रॉम है, जो बहुत कम लोगों को होता है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

क्या है एक्रोमिगेली? 

एक्रोमिगेली एक प्रकार का सिंड्रॉम है, जिसमें मरीज के शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद मरीज के हाथ-पैर का आकार बढ़ने के साथ ही कद-काठी में भी बदलाव आ सकता है। ऐसे में मरीज सामान्य लोगों से अलग नजर आ सकता है। ऐसी स्थिति होने पर शरीर में अधिक ग्रोथ हार्मोन्स का उत्पादन होने लगता है। जिससे हड्डियां और टिशु ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। साल 2012 में इस बीमारी के चलते खली इसकी सर्जरी भी करा चुके हैं। आमतौर पर यह समस्या 30 से लेकर 50 साल तक की उम्र के लोगों में देखी जाती है। 

इसे भी पढ़ें- मेंटल डिसऑर्डर और रेयर डिजीज पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, देखकर बीमारियों से लड़ने में मिलेगी मदद

एक्रोमिगेली की लक्षण 

  • स्किन टिश्यू का बढ़ना
  • चेहरे की हड्डी, नाक, कान, जीभ या फिर कई बार चेहरे का आकार भी बढ़ सकता है। 
  • ऐसी स्थिति होने पर शरीर में सामान्य से अधिक पसीना आ सकता है साथ ही कई बार बदबू भी आ सकती है। 
  • इस बीमारी में आमतौर पर हाथ और पैर का आकार बढ़ सकता है। 
  • ऐसे में ज्यादा थकान और मांसपेशियों में कमजोरी भी आ सकती है। 
  • इस बीमारी में आपको जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। 
  • एक्रोमिगेली होने पर कई बार नजरें कमजोर होने के अलावां सिर में भी दर्द हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- गुजरात में मिला रेयर ब्लड ग्रुप, दुनिया का 10वां और देश का पहला व्यक्ति

क्यों होती है एक्रोमिगेली की समस्या? 

  • एक्रोमिगेली नामक बीमारी के पीछे पिट्यूटरी ग्लैंड के ट्यूमर (पिट्यूटरी एड्यूनोमा) को जिम्मेदार माना जाता है। 
  • इस ग्रैंड के प्रभावित होने से शरीर में ग्रोथ हार्मोन का ज्यादा उत्पादन होता है, जिससे शरीर का आकार बढ़ सकता है। 
  • यह ट्यूमर दो तरह के हो सकते हैं पिट्यूटरी ट्यूमर या फिर नॉन पिट्यूटरी ट्यूमर। 

इसके लक्षणों को नजरअंदाज करना कई बार शरीर में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

Read Next

उम्र के हिसाब से शरीर में विटामिन डी का लेवल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version