Obsessive Compulsive Disorder in Hindi: इस समय बिग बॉस 18, फैंस का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस सीजन के 70+ एपिसोड पूरे हो चुके हैं। घर में मौजूद कंटेस्टेंट फैंस का दिल जीतने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इस सीजन में कर्लस टीवी का फेस एक्टर विवियन डीसेना भी हैं। उन्हें बिग बॉस का लाडला भी कहा जा रहा है। आपको बता दें कि विवियन डीसेना शो में कप और खाने जैसी निजी चीजों को किसी छूने नहीं देते हैं। ऐसे में उनकी पत्नी नूरन अली ने उनके ओसीडी (OCD in Hindi) के बारे में बताया है। यानी विवियन डीसेना ओसीडी की बीमारी से जूझ रहे हैं। बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना को साफ-सफाई की बात करते हुए देखा जाता है। जब कोई कंटेस्टेंट उनके निजी सामान को छूता है, तो वे नाराज हो जाते हैं। ये सभी लक्षण ओसीडी के होते हैं। ओसीडी क्या होता है (What is OCD in Hindi)? ओसीडी के लक्षण और कारण क्या हैं? आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-
ओसीडी क्या है?- What is OCD in Hindi
ऑब्सेसिव-कम्पल्सिव डिसऑर्डर (OCD) एक मानसिक बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति को बार-बार एक ही विचार आ सकता है। इन लोगों को एक ही काम को बार-बार करने की इच्छा हो सकती है। इतना ही नहीं, ओसीडी वाले लोगों के मन में चिंता बनी रहती है। ये लोग साफ-सफाई का बेहद ख्याल रखते हैं। साथ ही, किसी व्यक्ति के द्वारा छुई गई चीजों का इस्तेमाल करने में भी घबराते हैं।
इसे भी पढ़ें- सेक्स लाइफ को OCD किस तरह प्रभावित कर सकता है? जानें एक्सपर्ट से
ओसीडी के लक्षण- OCD Symptoms in Hindi
- किसी चीज को लेकर चिंतित रहना- जैसे दरवाजा खुला रह गया, गैस बंद नहीं किया जैसे विचार बार-बार आ सकते हैं।
- दूसरों द्वारा छुई गई चीजों को इस्तेमाल करने से डरना
- किसी भी चीज को जगह पर न रखने से चिड़चिड़ा होना
- तनाव महसूस करना
- सफाई का ध्यान रखना
- बार-बार हाथ धोना
- सभी चीजों को व्यवस्थित करके रखना
इसे भी पढ़ें- Coronavirus: बार-बार सफाई की आदत से हो न जाएं आप ओसीडी के शिकार, जानें सफाई करना किस सीमा तक सही
ओसीडी के कारण- OCD Causes in Hindi
वैसे तो ओसीडी यानी ओब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर के किसी सटीक कारण का पता नहीं है। लेकिन, कुछ सामान्य कारण हैं, जो व्यक्ति में ओसीडी के लक्षण विकसित कर सकते हैं।
- जेनेटिक यानी आनुवंशिकी, ओसीडी का एक मुख्य कारण हो सकता है। यानी अगर किसी के मम्मी-पापा या दादा-दादी को ओसीडी है, तो व्यक्ति में इसके विकसित होने की संभावना ज्यादा रहता है।
- जिन लोगों के मस्तिष्क में सेरोटोनिन नामक केमिकल की कमी होता है, उनमें ओसीडी के लक्षण विकसित हो सकते हैं।
- इसके अलावा, तनाव, डिप्रेशन या चिंता जैसी समस्याएं भी ओसीडी का कारण बन सकती हैं।