हर फिट दिखने वाला व्यक्ति अंदर से भी फिट हो ऐसा जरूरी नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बेहद फिट और तंदरुस्त दिखती हैं। वे फिटनेस को लेकर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दरअसल, वे केराटोसिस पिलारिस नामक बीमारी का सामना कर चुकी हैं। यामी कई सालों से इस बीमारी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इस बीमारी के बारे में।
क्या है केराटोसिस- पिलारिस?
केराटोसिस-पिलारिस एक प्रकार की स्किन कंडीशन है, जिसमें त्वचा पर ड्राईनेस आने के साथ ही साथ पैचेज बनने लगते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर के कुछ हिस्से जैसे कंधों, जांघों, गालों के साथ ही साथ मुंह पर दाने भी निकलने लगते हैं। यह दाने दिखने में छोटे और हल्के लाल और भूरे रंग के होते हैं। आमतौर पर यह समस्या प्रोटीन जमा होने के कारण होती है। इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है, हालांकि इसे मेनटेन किया जा सकता है। इसके लिए आपको ड्राई स्किन की देख-रेख करने की जरूरत होती है।
केराटोसिस पिलारिस के लक्षण
- इस बीमारी के होने पर शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- ऐसी स्थिति होने पर त्वचा खुरदुरी होने लगती है। ऐसे में आपको खुजली का भी ऐहसास होता है।
- केराटोसिस पिलारिस होने पर शरीर में अलग-अलग रंग के दाने भी निकल सकते हैं।
- ऐसे में कई बार स्किन डार्क होने के साथ ही साथ रैशेज भी निकल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - यामी गौतम ने शेयर की नेक इंजरी से उभरने का अपना नेचुरल एक्सपीरिएंस, आप भी जानें योग से पेन मैनेजमेंट का तरीका
शरीर पर कैसे करती है असर?
- यह बीमारी शरीर पर कई तरीकों से असर कर सकती है।
- यह बीमारी होने पर हाइपोथायरॉइड्म और अस्थमा होने की आशंका बढ़ जाती है।
- केराटोसिस- पिलारिस मोटापे के साथ ही साथ डायबिटीज का भी कारण बन सकता है।
- इस बीमारी के होने पर आपको कुशिंग सिंड्रॉम या फिर डाउन सिंड्रॉम होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
- इससे त्वचा भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में एग्जिमा होने के अलावां त्वचा का रंग फीका भी पड़ सकता है।