Expert

हमारे शरीर को पानी की जरूरत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें

Why is Water Important To Humans: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसलिए, एक व्यक्ति को दिनभर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन पानी शरीर के लिए क्यों जरूरी है आइए जानते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
हमारे शरीर को पानी की जरूरत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें


Why Our Body Needs Water in Hindi: ऐसा माना जाता है कि कोई भी व्यक्ति 1 हफ्ते तक खाना खाए बिना रह सकता है। लेकिन पानी के बिना 2 दिन भी रह पानी मुश्किल हो सकता है। मानव के शरीर 70% पानी से बना होता है। ऐसे में शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी होने पर व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पानी की कमी के चलते व्यक्ति का शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है, जिससे न सिर्फ स्किन ड्राई हो जाती है, बल्कि कई हेल्थ प्रॉब्लम भी झेलनी पड़ती है। इसलिए, हर व्यक्ति के मन में प्यास लगने पर 1 न 1 बार जरूर ये सवाल आया होगा कि हमारे शरीर के लिए पानी क्यों जरूरी है?, पानी की कमी होने से शरीर में क्या होता है (Why is water needed in the human body)?, या इंसान को पानी की जरूरत क्यों है? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल आते हैं तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच वर्णित यादव से जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए क्यों आवश्यक है? (importance of water in the body)

हमारे शरीर के लिए पानी क्यों जरूरी है? - What is The Importance Of Water in The Human Body in Hindi?

हेल्थ कोच वर्णित यादव का कहना है कि, पानी हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के शरीर में पानी की थोड़ी सी कमी भी उसके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि ये अलग-अलग तरह से हमारे शरीर को फंक्शन करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे-

1. शरीर के तापमान को बेहतर रखें

पसीना निकलने की प्रक्रिया के दौरान शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए पानी बहुत जरूरी है। दरअसल, जब हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है, तो पसीने की ग्रंथियां पसीना पैदा करती हैं, जो शरीर को ठंडा करने में मदद करती हैं। यह प्रक्रिया होमियोस्टेसिस को बनाए रखने और पसीने से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: फिटकरी का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

2. जरूरी फ्लूइड को बनाने में फायदेमंद

आंसू, लार और पसीने जैसे शरीर के नेचुरल फ्लूइड को बाने के लिए पानी जरूरी तत्व है। पानी आपके शरीर में आंसू, लार और पसीने को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने, पाचन को बेहतर रखने और शरीर के तापमान को मैनेज करने में मदद मिलती है।

3. ऑक्सीजन फ्लो और पोषक तत्वों का अवशोषण

शरीर में ऑक्सीजन फ्लो को बेहतर रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। पानी हमारे शरीर के सेल्स और अन्य आंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, जिससे शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन विटामिन, मिनरल्स, ग्लूकोज और अन्य जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।

4. किडनी फंक्शन के लिए जरूरी

पानी हमारी किडनी को बेहतर तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाते है। किडनी को ब्लड से गंदगी और टॉक्सिक पदार्थों को छानने के लिए पानी की जरूरत होती है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी किडनी की पथरी और अन्य किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

importance of water for body

5. शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा दें

शारीरिक गतिविधियों के लिए पानी एक जरूरी पोषक तत्व है, क्योंकि यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करने, सेल्स तक पोषक तत्व पहुंचाने और टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से हटाने में मदद करता है। शरीर में थोड़ा डिहाइड्रेशन भी शारीरिक गतिविधियों को धीमा कर सकता है, या चोट लगने के जोखिम को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: इलायची का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन और बाल दोनों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। पानी स्किन की लोच बढ़ाने, बनावट में सुधार करने और स्किन को हाइड्रेटेड रखने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और स्किन ग्लो करती है। साथ ही फाइन लाइन्स और झुर्रियों की मौजूदगी भी कम होती है। इसके अलावा, पानी बालों के बेहतर विकास, चमक को बढ़ाने के साथ बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

7. मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी

शरीर में पानी की कमी से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें तनाव, डिप्रेशन और थकान जैसी समस्याएं शामिल हैं। पानी की कमी के कारण आपकी यद्दाश्त कमजोर हो सकती है और कॉन्संट्रेशन भी खराब हो सकता है।

निष्कर्ष

पानी अलग-अलग तरह से हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन शरीर के तापमान को कंट्रोल करने, तरल पदार्थों को बनाए रखने, ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर रखने, किडनी फंक्शन को अच्छा रखने के साथ स्किन और बालों के लिए भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए, रोजाना एक व्यक्ति को दिनभर में 7 से 8 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें और खुद को हाइड्रेटेड रखें, ताकि शारीरिक और मानसिक तौर पर आप स्वस्थ रह सकें।
Image Credit: Freepik

Read Next

बॉडी में इंफ्लेमेशन दूर करने के लिए पिएं ये एंटी-इंफ्लमेटरी मिल्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer