सर्दियों में उंगलियां जाम होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार

सर्दियों में उंगलियां जाम होना यानी सारा काम काज ठप्प। यही नहीं दर्द के साथ मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। इससे निपटने के लिए घरेलू इलाज से बेहतर हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में उंगलियां जाम होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार


हमारी उंगलियां हमारे लिए कितनी जरूरी हैं, इस बात को हम बयां भी नहीं कर सकते। सर्दियों में अगर आपकी उंगली जाम हो गई हैं या सर्दियों में सुन्न हो गई है तो इसका इलाज क्या किया जाए ये एक बड़ा सवाल आपके मन में आ सकता है। क्योंकि जाम या सुन्न उंगलियों के साथ काम करना नामुमकिन है। कभी-कभी तो सूजन और दर्द इस कदर बढ़ जाता है कि असहनीय होता है। देखा जाए तो बिना किसी इलाज के कुछ दिनों के बाद इससे खुद ब खुद आराम मिलने लगता है। लेकिन कभी कभी ये तकलीफ कम होने का नाम नहीं लेती। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट एंड फिजिशियन, डॉ विनय भट्ट के मुताबिक ठंड में हाथ पैरों की उंगलियों में सूजन व जाम होने की समस्या बढ़ जाती है। जिसकी वजह से दर्द या झुनझुना आदि समस्या होती है। हालांकि किसी प्रकार की चोट की वजह से भी यह हो सकता है। लेकिन सर्दियों में इस समस्या का मुख्य कारण ब्लड वेसल्स का सिकुड़ना और बॉडी पार्ट्स में कम ऑक्सीजन का पहुंचना है। इसी कारण उंगलियां जाम होने लगती हैं। आज इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हम लाए हैं ये ख़ास लेख।

Insidefingerinwinters

1. सबसे पहले पहचाने लक्षण

किसी भी मर्ज का उपचार करने से पहले उसके लक्षण को पहचानना बेहद ही जरूरी है। अगर उंगली सुन्न या जाम हो गयी है तो उसके लक्षण पहचानने का भी यहां आसान तरीका हम आपको बता रहे हैं।

•किसी भी चीज को पकड़ने में कठिनाई होना।

•उंगली में सूजन बनी रहना।

•प्रभावित उंगली में तेज दर्द होना।

•उंगली हिलाने में परेशानी होना।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मुंह से भाप क्यों निकलती है? एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह

2. कारण और उपाय

उंगली की समस्या तभी ज्यादा बढ़ती है जब अचानक उसमें सूजन बढ़ती है। ठंड के कारण उंगली का जाम या सुन्न होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में उंगली को ठीक करना बेहद जरूरी होता है। आप चाहें तो घरेलू इलाज भी आजमा सकते हैं। लेकिन तब तक, जब तक स्थति कंट्रोल करने लायक हो।

•आइस पैक- अगर उंगली में चोट लगी है या वो सुन्न पड़ी है तो उसपर आइस पैक लगाएं। कम से आधे घंटे की सेंकाई के बाद आप इसे हर रोज आजमाएं। इससे प्रभावित उंगली का दर्द कम होता है। साथ ही सूजन भी काफी हद तक ठीक होती है।

•एप्सम साल्ट- मैग्नीशियम से भरपूर एप्सम साल्ट उंगली के दर्द और सूजन को कम करता है। इसके लिए एयर कटोरे में गरम पानी भरें। उस पानी में एक चम्मच एप्सम साल्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद जिस उंगली में दर्द है उसे इसमें डुबोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आप हर रोज ये प्रक्रिया आजमा सकते हैं। इससे जल्दी आराम मिलेगा।

•एलोवेरा- फ्रेश एलोवेरा ज़ेल प्रभावित उंगली में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इससे सूजन कम होगी और ये विकल्प एकदम सुरक्षित भी है।

•सेब का सिरका- दर्द, सूजन का दुश्मन सेब का सिरका यहां भी आपकी उंगली के लिए फायदेमंद होने वाला है। एक चम्मच पानी में एक चम्मच सेब का सिरका उंगली में रुई की मदद से लगाएं। ये काफी अच्छा रिजल्ट देगा।

•हल्दी- हल्दी के गुणों के बारे में किसी नहीं पता होगा। गुणों के खजाने वाली हल्दी किसी भी तरह की चोट के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्दी पाउडर में कुछ बूंदें पानी की मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। फिर उस पेस्ट को प्रभावित उंगली में लगाकर छोड़ दें। इससे सूजन के साथ दर्द और लाली पन भी खत्म हो जाएगा।

3. कैसे करें रोकथाम

उंगली को जाम या सुन्न होने से बचाने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। ये सावधानी कैसे बरतनी है, चलिए जान लेते हैं वो सावधानी क्या है।

•अगर उंगली में जरा सा भी दर्द है तो उसे पूरा आराम दें।

•ऐसी गतिविधियों से दूर रहें, जिससे चोट लग सकती है।

•अगर उंगली रिकवरी पर है तो एक्सरसाइज जरुर करें।

•समय पर डॉक्टर की राय भी लेना बेहद जरूरी है।

•उंगली में भूलकर भी ज्यादा जोर न दें।

इसे भी पढ़ें: दिन भर लेटे या बैठे रहने से हो सकती हैं ये 4 समस्याए, जानें इनसे बचाव के लिए क्या करना चाहिए

ये कुछ ऐसे उपचार हैं, जिनकी मदद से अगर आपकी उंगली सर्दियों में जाम हो गई है या किसी वजह से सुन्न हो गयी है, तो निजात पा सकते हैं। ये उपचार ऐसे हैं, जो आपको काफी फायदे भी देंगे और प्राकृतिक भी हैं। लेकिन अगर इन सभी उपायों को आजमाने के बाद भी उंगली में तकलीफ बरकरार है, तो बिना देर किया एक अच्छे से डॉक्टर की सलाह जरुर लें। क्योंकि एक डॉक्टर ही है जो, आपकी इस तकलीफ से आपको बाहर निकालने में काफी हद तक मदद कर सकता है।

Read Next

क्या खाना खाने के तुरंत बाद लेटना सही है? जानें खाने के बाद कब और कैसे लेटना या बैठना चाहिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version