Doctor Verified

ट्रिस्मस क्या है? जानें मुंह खोलने से जुड़ी इस समस्या के कारण और लक्षण

जबड़े का जाम होना या मुंह खोलने में समस्या होना ट्रिस्मस का संकेत हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ट्रिस्मस के क्या कारण और लक्षण हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
ट्रिस्मस क्या है? जानें मुंह खोलने से जुड़ी इस समस्या के कारण और लक्षण


मुंह से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, कुछ समस्याएं ऐसी होती है, जो हमारे डेली रूटीन को प्रभावित करती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक ट्रिस्मस भी शामिल है। ट्रिस्मस को आम बोलचाल की भाषा में जबड़े का जाम होना या मुंह खोलने में मुश्किल होने के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति का मुंह ठीक तरह से नहीं खुल पाता है या मुंह खोलने में उसे काफी मुश्किल होती है। मेडिकल की भाषा में इस समस्या को लॉकजो के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर मुंह खोलने की सामान्य क्षमता 35-35 मिमी होती है, लेकिन ट्रिस्मस से पीड़ित व्यक्ति का मुंह केवल 20 मिमी तक की खुल पाता है। ऐसे में आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं इस समस्या का क्या कारण हो सकता है और इसके क्या लक्षण होते हैं।

ट्रिस्मस के कारण - Causes of Trismus in Hindi

ट्रिस्मस की समस्या होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें-

1. दांतों का इलाज करवाना

दांत निकालने खासकर अक्ल दाढ़ (wisdom tooth) निकलवाने के दौरान या बाद में ट्रिस्मस की समस्या हो सकती है। दरअसल लंबे समय तक मुंह खुला रखने के कारण जबड़ों मासंपेशियां थक जाती है या खिंच जाती है, जिसके कारण मुंह खोलने में समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान रोज करें ये 5 एक्सरसाइज, डिलीवरी के समय पर आसानी से खुल जाएगा बच्चेदानी का मुंह

2. टेटनस इंफेक्शन

टेटनस बैक्टीरिया क्लोस्ट्रीडियम टेटानी के इंफेक्शन से ट्रिस्मस की समस्या हो सकती है। कई बार यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए तुरंत इसके इलाज की जरूरत होती है।

3. TMJ डिसऑर्डर

जबड़े के जोड़ (Temporomandibular Joint) में सूजन या उसका डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें जबड़ा खोलने, बंद करने और हिलाने में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होता है।

4. कैंसर या ट्यूमर

ओरल कैंसर या गले के कैंसर के कारण जबड़े की मांसपेशियों पर असर पड़ने लगता है, जिसके कारण ट्रिस्मस की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान रेडिएशन थेरेपी के दौरान भी यह समस्या बढ़ सकती है।

5. इंफेक्शन और सूजन की समस्या

मुंह, गले, या टॉन्सिल्स में होने वाले इंफेक्शन जैसे परिटॉन्सिलर एब्सेस (Peritonsillar Abscess) से ट्रिस्मस हो सकता है। थूक ग्रंथियों (Sialadenitis) का इंफेक्शन भी ट्रिस्मस होने का एक बड़ा कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन  कारणों से पूरा मुंह खोलने में हो सकती है दिक्कत, ट्राई करें ये 5 तरीके

6. चोट या फ्रैक्चर होना

सिर, चेहरे या जबड़े में चोट लगना या फ्रैक्चर होना भी ट्रिस्मस की समस्या का कारण बन सकता है, खासकर मैंडिबुलर फ्रैक्चर के कारण।

7. फटे होंठ या मसूड़ों में चोट

ट्रिस्मस के कारण जबरदस्ती मुंह खोलने की कोशिश करने के कारण होंठ या मसूड़े में चोट लगने या घाव होने की समस्या भी हो सकती है।

ट्रिस्मस के लक्षण - Symptoms of Trismus in Hindi

ट्रिस्मस का मुख्य लक्षण मुंह खोलने में कठिनाई है, लेकिन इसके अन्य कई लक्षण भी नजर आ सकते हैं जैसे-

  • ट्रिस्मस के कारण व्यक्ति को पूरी तरह मुंह खोलने में समस्या हो सकती है। कभी-कभी सिर्फ 1-2 अंगुल की जगह ही खुल पाती है।
  • ट्रिस्मस के लक्षणों में जबड़े में दर्द होना खासकर, मुंह खोलते या चबाते समय दर्द महसूस होना भी शामिल है।
  • इस समस्या में खाने या पीने और बोलने के दौरान काफी दर्द और दिक्कत होना भी इसका एक मुख्य लक्षण है।
  • पीड़ित को गर्दन के ऊपरी हिस्से या कान के पास दर्द या जकड़न भी महसूस हो सकती है।
  • कुछ मामलों में ट्रिस्मस की समस्या टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर से भी जुड़ी हो सकती है, जिससे सिर में दर्द और काम में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
  • मुंह न खुल पाने के कारण लार निगलने में मुश्किल होना और लार बहना भी इसका एक लक्षण है।

निष्कर्ष

ट्रिस्मस एक ऐसी स्थिति है, जिसे नजरअंदाज करने से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह न सिर्फ एक अस्थायी समस्या है, बल्कि इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं, जिसमें इंफेक्शन, कैंसर और ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इसलिए, ट्रिस्मस के लक्षण नजर आने पर आप इसे नजरअंदाज करने के स्थान पर तुंरत डॉक्टर से कंसल्ट करें, ताकि समय रहते इस समस्या का इलाज संभव हो सके।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • मुंह खोलने में समस्या के क्या कारण हैं?

    मुंह खोलने में समस्या होना कई कारणों से हो सकता है, जिसमें टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ (TMJ) डिसऑर्डर, जबड़े की मांसपेशियों में ऐंठन, ओरल सबम्यूकोस फाइब्रोसिस, दांतों का गलत एलाइनमेंट और चेहरे पर चोट लगने की समस्या शामिल है।
  • मुंह खोलने का नार्मल साइज कितना होता है?

    मुंह खोलने का नॉर्मल साइज 30 से 50 मिलीमीटर (mm) होना चाहिए। लेकिन, अगर इससे कम मुंह खुलता है तो ये मुंह से जुड़ी किसी समस्या का कारण होता है।
  • मुंह में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं?

    मुंह में इंफेक्शन होने के कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें मुंह में रेडनेस, सूजन, सफेद धब्बे या घाव, मसूड़ों में खून आना और सांसों में बदबू आदि शामिल है।

 

 

 

Read Next

Xanthelasma और Xanthoma में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं के बारे में

Disclaimer