Doctor Verified

Disc Desiccation क्या है? डॉक्टर से जानें ये कितना खतरनाक, लक्षण, कारण और इलाज

आजकल लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है, जिसके चलते स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। कई बार होता है कि खराब लाइफस्टाइल के चलते दर्द, थकावट, या कमर दर्द हो सकता है और यह डिस्क डिसिकेशन समस्या हो सकती है। डॉक्टर से जानते हैं कि डिस्क डिसिकेशन क्या है, इसके लक्षण, कारण और इलाज।
  • SHARE
  • FOLLOW
Disc Desiccation क्या है? डॉक्टर से जानें ये कितना खतरनाक, लक्षण, कारण और इलाज


What is Disc Desiccation: आजकल कई लोग कमरदर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, कई बार यह दर्द आम हो सकता है, लेकिन अगर कई दिनों तक दर्द बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। इसके पीछे Disc Desiccation जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है। इसलिए समय रहते इस समस्या को पहचानें और इलाज कराएं। अब आप सोच रहे होंगे कि डिस्क डिसिकेशन क्या है और इसके कारण और लक्षण क्या हैं। तो हमने इस विषय पर पीएसआरआई अस्पताल के खेल चोट और हड्डी शल्य चिकित्सक डॉक्टर गौरव प्रकाश भारद्वाज (Dr. Gaurav Prakash Bhardwaj Director - Sports Injury, Joint Preservation & Replacement Surgery Psri hospital) से विस्तार में बात की। उन्होंने बताया इसके बारे में सबकुछ।

डिस्क डिसिकेशन क्या है-what is Disc desiccation?

डॉक्टर गौरव प्रकाश भारद्वाज बताते हैं कि रीढ़ की हड्डी यानी कि स्पाइन कई सारी छोटी-छोटी हड्डियों से बनी होती है और इन हड्डियों के बीच एक डिस्क होती है। यह इंटरवर्टेब्रल डिस्क बहुत जरूरी होती है। यह डिस्क गद्दे की तरह काम करती है। इसके होने की वजह से हड्डियां आपस में रगड़ती नहीं हैं। जब इंटरवर्टेब्रल डिस्क में पानी की कमी हो जाती है, यानी इसका तरल पदार्थ सूखने लगता है, जिसे डिस्क सूखना भी कहते हैं, इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कमर दर्द, अकड़न और कमजोरी के लक्षण दिखते हैं। हालांकि, यह कई कारणों से होता है। जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हैं।

इसे भी पढ़ें- डीजेनेरेटिव डिस्क डिजीज का खतरा बढ़ाने वाले कारक क्या हैं? जानें डॉक्टर से

डिस्क डिसिकेशन के कारण-Causes of disc desiccation

स्पाइन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी काम करती है। इसके स्वस्थ रहने से हम सीधे खड़े हो पाते हैं, झुक सकते हैं, और हमारे शरीर को एक तरह से सहारा देने का काम करती है। ऐसे में डिस्क का सूखना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन आखिर क्या वजहें हैं जिस कारण यह समस्या हो सकती है?

  • उम्र बढ़ना
  • एक्सीडेंट होना या चोट लगना
  • वजन बढ़ना या घटना
  • कोई भारी सामान उठाना
  • फिजिकल एक्टीविटी में कमी
  • स्मोकिंग और खराब लाइफस्टाइल
what is disk desiccation

डिस्क डिसिकेशन के लक्षण-Symptoms of Disc Desiccation

आपको बता दें कि डिस्क डेसिकेशन में शुरुआती लक्षण पीठ में दर्द होना है। यह दर्द समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता है, तो गंभीर स्थिति हो सकती है। दर्द तेज होता है, इसके बाद चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है। इन लक्षणों पर नजर रखें। अगर आप भी ये लक्षण देख रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें।

  • अकड़न
  • कमजोरी
  • जलन या झुनझुनी
  • टांगों या पंजों में सुन्नपन
  • चलने में दिक्कत या दर्द
  • साइटिका

इसका इलाज क्या है-what is its treatment?

इसके इलाज की बात करें तो शुरुआत में दवाओं से इसका इलाज किया जाता है। अगर डिस्क डेसिकेशन ज्यादा गंभीर है, तो सर्जरी से इलाज किया जाता है। दरअसल, हल्के मामलों में फिजियोथेरेपी, जीवनशैली में बदलाव, एक्सरसाइज, और वजन कंट्रोल करके किया जाता है। डॉक्टर दवाई और सपोर्ट बेल्ट की भी सलाह देते हैं। इन सबके इलाज के बाद भी समस्या ठीक नहीं होती है, तो जांच करके सर्जरी की जाती है। हालांकि, आप इस स्थिति में आ ही न पाएं, इसके लिए रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें, लंबे समय तक एक जगह न बैठे रहें, और खान-पान का ध्यान रखें।

निष्कर्ष
डिस्क डेसिकेशन में कमर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शुरुआत में आम लक्षण नजर आते हैं, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है और चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है, तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, यह कोई जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है। अगर आपको इसके लक्षण नजर आते हैं, तो डॉक्टर की सलाह लें और अपना इलाज कराएं।

FAQ

  • डिस्क डिसीकेशन क्या होता है?

    डिस्क डिसीकेशन एक ऐसी स्थिति है जिसमें रीढ़ की हड्डी की डिस्क सूखने लगती है। बता दें कि इसमें डिस्क में पानी कम हो जाता है। हालांकि, यह कई कारणों से होता है, जैसे उम्र बढ़ना, चोट लगना, स्मोकिंग करना, या मोटापा आदि। 
  • डिस्क डिसीकेशन कितना गंभीर है?

    डिस्क डिसीकेशन की स्थिति में आपकी रीढ़ की हड्डी की डिस्क में पानी की कमी हो जाती है, जिससे यह कमजोर हो जाती है। हालांकि, यह स्थिति हमेशा गंभीर नहीं होती है, लेकिन अगर आपके दर्द है रीढ़ की हड्डी में लचीलापन नहीं है, तो जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह लें। 
  • डिस्क सूखने के क्या कारण हैं?

    डिस्क सूखने के क्या कई कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र बढ़ना, चोट लगना या स्मोकिंग करना आदि। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। 

 

 

 

Read Next

पैरों में सूजन और झुनझुनी वजह हो सकती है यह गंभीर समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

TAGS