Why Jowar Dhani Good For Health: पॉपकॉर्न आखिर किसे पसंद नहीं होते? मूवी डेट हो या घर पर पार्टी इसका सेवन जरूर किया जाता है। मार्केट में मिलने वाले पॉपकॉर्न में प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसकी जगह आप जवार धानी का सेवन कर सकते हैं। यह एक प्रकार का साबुत अनाज है, जो पॉपकॉर्न की तरह दिखता है। यह पॉपकॉर्न से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। साथ ही, यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा करता है। जवार धानी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये लेख के माध्यम से जानें यह कैसे ज्यादा फायदेमंद है।
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है जवार धानी- Health Benefits of Jowar Dhani
ग्लूटन फ्री स्नैक्स- Gluten Free Snacks
अगर आपको ग्लूटन वाली चीजों से एलर्जी है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह एक अच्छा ग्लूटन फ्री स्नैक्स है, जिसके सेवन से आपका पाचन भी स्वस्थ रहेगा।
वेट लॉस में मदद करे- Helps In Weight Lose
जवार धानी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इस कारण आप अगले मील में कम कैलोरी इंटेक करेंगे। साथ ही, आपको जल्द वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बहुत सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है ज्वार का आटा, जानें इसके रेगुलर इस्तेमाल से मिलने वाले 5 फायदे
कई बीमारियों में फायदेमंद- Benefits In Health Issues
अगर आपको डायबीटीज, हाइपरटेंशन या स्ट्रोक की समस्या है, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
गट को हेल्दी बनाए रखे- Makes Gut Healthy
खराब खानपान के कारण गट हेल्थ को नुकसान होता है। इससे पाचन क्रिया भी धीमी होती है, साथ ही गट इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। ऐसे में जवार धानी बेहतरीन विकल्प है। यह जल्दी पच जाता है, साथ ही गट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
मैग्नीशियम से भरपूर- Good Source of Magnesium
जवार धानी में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज की स्थिति में भी यह फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका
माइक्रोन्यूट्रिएंट से भरपूर- Good Source of Micronutrients
जवार धानी में माइक्रोन्यूट्रिएंट भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए गए हैं। यह शरीर में नए सेल्स और टिशूज बनाने में मदद करते हैं।
जवार धानी का सेवन करने का सही तरीका- Right Way To Consume Jowar Dhani
- जवार धानी को आप घर पर पॉपकॉर्न बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्वाद में भी काफी बेहतर होता है।
- जवार धानी को खिचड़ी या दलिया बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट या डिनर ऑप्शन हो सकता है।
- जवार धानी से आप उपमा या सूप भी बना सकते हैं. रात में लाइट डिनर के लिए यह सही ऑप्शन है।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version