छोटे बच्चों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार तैयार करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए पेरेंट्स को काफी मशक्कत भी करनी पड़ती है। खासकर जब बच्चे बड़े हो रहे होते है, तो उन्हें अधिक पोषक तत्व की जरूरत होती है। इसके लिए आपको अपने बच्चे के आहार में ज्वार का आटा जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि आपको यह 1 साल के बाद बच्चे के आहार में शामिल करना चाहिए। यह आसानी से पच जाने वाला भोजन है और इससे बच्चे को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है। साथ ही इससे बच्चे की हड्डियां भी मजबूत होती है। दरअसल ज्वार के आटे में आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट भी पाए जाते हैं। बच्चों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है। आइए बच्चों के लिए ज्वार के आटे के फायदे और इसकी रेसिपीज के बारे में विस्तार से जानते है।
बच्चों के लिए ज्वार आटा के फायदे (Sorghum Flour for Babies)
1. पाचन तंत्र को मजबूत रखे
ज्वार का आटा छोटे बच्चों को कई तरीके से खिला सकते है। कई बार छोटे बच्चों के पेट में गैस और कब्ज की परेशानी हो जाती है और वह खाना भी ठीक ढंग से नहीं पता पाते है। ऐसे में ज्वार के आटे में पाए जाने वाले फाइबर की मदद से बच्चों का पाचन तंत्र सही रखने में मदद मिलती है। साथ ही इससे बच्चों में कब्ज, अपच और गैस की समस्या सो भी छुटकारा मिल सकता है।
Image Credit- Freepik
2. इम्यून सिस्टम सही रखे
छोटी उम्र के बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है ताकि वह कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बच सके। इसके लिए आप बच्चे को ज्वार के आटे की रोटियां बनाकर खिला सकते है। इसमें पाए जाने वाले कई तरह के पोषक तत्वों की मदद से बच्चे का संपूर्ण विकास होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। इससे बच्चे में फ्लू और वायरल फीवर की समस्या भी कम हो सकती है।
3. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
ज्वार के आटे के सेवन से बच्चे की हृदय संबंधित समस्याओं को दूर रखने में सहायता मिलती है। इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और मैग्नीशियम की मदद से कई समस्याओं में आराम मिलता है और साथ ही छोटी उम्र में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें- ज्वार का आटा, जड़, फल और रस सेहत को रखते हैं तंदुरुस्त, जानें इसके फायदे और नुकसान
4. हड्डियों को बनाए मजबूत
बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। कई बार कमजोर हड्डियों की वजह से बच्चों को चलने और खड़े होने में भी देरी आती है। ऐसे में ज्वार के आटे में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसमें कॉपर और मैग्नीशियम पाए जाते है। इससे कैल्शियम का अवशोषण भी अच्छे से होता है।
5. खनिजों से भरपूर
ज्वार में विभिन्न प्रकार के खनिज होते हैं। इसमें बड़ी मात्रा में आयरन, पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है। इसके अलावा ज्वार में थायमिन और राइबोफ्लेविन होता है। ये आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
Image Credit- Freepik
बच्चे के लिए ज्वार के आटे की रेसिपीज
1. बच्चे के लिए आप ज्वारे के आटे की आप नरम रोटियां बनाकर खिला सकते है। जब आपका बच्चा यह पचा ले, तो आप इसमें सोया, रागी और अन्य प्रकार के आटे को मिला सकते हैं।
2. आटा में आप पालक के पत्ते, गर्निश करके कद्दू, हरा धनिया और पत्तेदार सब्जियां काटकर पराठा बना सकते है।
3. इसके अलावा आप जीरा और अजवायन डालकर बच्चे के लिए मसाले वाली चिला बना सकते है। इसके साथ आप पुदीने की चटनी भी दे सकते है।
4. बच्चों को आप रोटियां घी और गुड़ के साथ भी दे सकते है। हालांकि ऐसा तभी करे, जब बच्चा इसे पचा सके।
5. बच्चों को ठंडे होने पर ज्वार के आटे की रोटियां न खिलाएं। ये ठंडा होने पर सख्त हो सकती है।
सावधानियां
बहुत छोटी उम्र में बच्चों को ज्वार के आटे की रेसिपीज बनाकर न खिलाएं। साथ ही इसके बहुत ज्यादा खिलाने से बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इससे उन्हें पेट दर्द, अपच और कब्ज की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है।