Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या प्रेग्नेंसी में ज्वार का आटा खाना सेफ होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Is It Safe To Eat Jowar Flour During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नंसी में ज्वार का आटा खाना अच्छा होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन, कुछ कंडीशन में इसका सेवन घातक हो सकता है। जानें, इसके बारे में-

Is It Safe To Eat Jowar Roti During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं, इस तरह की बातें बहुत मायने रखती हैं। वैसे भी इन दिनों बारिश का सीजन है। इन दिनों डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे पर्याप्त पोषक तत्व मिल सके और स्वास्थ्य भी बेहतर रहे। खासकर, खाने में उन चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास अच्छी तरह से हो सके। इस मौसम में आपने नोटिस किया होगा कि कई लोग सिर्फ गेहूं का आटा नहीं खाते हैं। वे तरह-तरह के अनाजों को मिक्स करके आटा पिसवाते हैं और उसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसमें ज्वार का आटा भी शामिल है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान इसे खाया जाना कितना सही है, इस बारे में हर गर्भवती महिला को पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। आइए, इस लेख में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में ज्वार का आटा खाने के फायदे-नुकसान क्या हैं। (Kya Pregnancy Mein Jwar Ka Aata Kha Sakte Hain)

क्या प्रेग्नेंसी में ज्वार का आटा खाना सेफ होता है?- Is It Safe To Eat Jowar Flour In Pregnancy In Hindi

is it safe to eat jowar flour during pregnancy 01 (10)

प्रेग्नेंसी में ज्वार का आटा खाना पूरी तरह सुरक्षित है। यहां तक कि प्रेग्नेंसी में ज्वार का आटा खाने से महिला को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-बी का बहुत अच्छा स्रोत है। अगर प्रेग्नेंट महिला को ज्वार के आटे से एलर्जी नहीं है, तो निश्चित रूप से ज्वार के आटे को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह गर्भ में पल रहे शिशु के साथ-साथ मां के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। हालांकि, तमाम फायदों के बावजूद, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट से जरूरी सलाह ले लें।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इसे बनाने और सेवन का तरीका

प्रेग्नेंसी में ज्वार का आटा खाने के फायदे- Jowar Flour Benefits In Pregnancy In Hindi

पोषक तत्वों से भरपूर

प्रेग्नेंसी में महिलाएं ज्वार के आटे की रोटी खा सकती हैं। इसमें कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें तरह-तरह के पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर, यह आयरन का स्रोत है, जो कि प्रेग्नेंट महिला के आवश्यक है तत्व है। ध्यान रखें कि अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, तो इससे शरीर में ब्लड की कमी हो सकती है। सही तरह से ब्लड फ्लो न होने पर ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो सकती है। नतीजतन, शिशु के विकास पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान सुबह खाली पेट फल खाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

पाचन क्षमता में सुधार

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को पाचन क्षमता से जुड़ी दिक्कतें बनी रहती है। खासकर, इन दिनों महिलाओं को कब्ज की समस्या अधिक होती है। वहीं, ज्वार के आटे से बनी रोटी खाने से कब्ज की समस्या कम होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्वार के आटे में फाइबर होता है। फाइबर का सेवन करने से मल त्याग प्रक्रिया भी आसान हो जाती है।

गर्भकालीन मधुमेह में मददगार

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि ज्वार का आटा खाने से गर्भकालीन मधुमेह यानी जेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क भी कम होता है। आपको बता दें कि जेस्टेशनल डायबिटीज का मतलब होता है, गर्भावस्था में डायबिटीज। गर्भावस्था में डायबिटीज होना, शिशु की ग्रोथ के लिए सही नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्वार के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जेस्टेशनल डायबिटीज में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मसालेदार खाना सेफ होता है? जानें डॉक्टर से

गर्भावस्था में ज्वार का आटा खाने के नुकसान

  1. ज्वार के आटे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन, अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन कर बैठते हैं, तो इससक पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है और पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।
  2. ज्वार के आटे में एक तरह का एसिड पाया जाता है। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से मिनरल एब्जॉर्पशन में कमी आ सकती है। यह शिशु और गर्भवती मलिहा के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
  3. अगर किसी गर्भवती महिला को इससे एलर्जी है, तो उन्हें ज्वार के आटे से बनी रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह महिला की हेल्थ कंडीशन को बिगाड़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या ज्वार की रोटी प्रेग्नेंसी के लिए अच्छी है?

    हां, गर्भवती महिलाएं ज्वार की रोटी खा सकती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन और मिनरल्स। इसका सेवन करने से शिशु का विकास बेहतर तरीके से होता है।
  • ज्वार का आटा गर्म होता है या ठंडा?

    आयुर्वेदिक के अनुसार, ज्वार को ठंडी प्रकृति का माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • ज्वार की रोटी किसे नहीं खानी चाहिए?

    वैसे तो हर कोई ज्वार के आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, तो बेहतर है कि आप इसकी रोटी खाने से बचें।

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में रोजाना चुकंदर का जूस पीना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 21, 2025 08:07 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Oct 21, 2025 08:07 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 21, 2025 08:07 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content