आज भी हर घर में ज्यादातर लोग ज्वार यानी सोरघम के आटे का इस्तेमाल करते हैं। सोरघम आटा सेहत के लिए बेहत ही फायेदमंद माना जाता है। जिन लोगों को कब्ज, शरीर में जलन, जैसी समस्याएं होती है, उनके लिए इसका इस्तेमाल बेहाद ही लाभदायक माना जाता है। ज्वार में उचित मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसमें विटामिन बी और फाइबर का भी अच्छा स्तोत्र होता है। जो व्यक्ति को डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों से बचाने में रामबाण है। वहीं जो लोग अपने बढ़ते वजन से निजात पाना चाहते हैं वह ज्वार की रोटी खाना शुरु करें। आइए जानते हैं सोरघन के अन्य स्वास्थ लाभ।
दातों को मजबूत रखें में करे मदद
दातों की देखभाल हर कोई करना चाहता है। अक्सर लोगों के दातों के मसूढ़ों में सूजन आ जाती है तो उसके लिए आप ज्वार के दानों को भूनकर उसकी राख बना लें और उसे दातों पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दातों के दर्द में राहत मिलती है। क्योंकि ज्वार में प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियन, मिनरल, विटामिन बी और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये खास तरीका, डाइट में करें इन 5 चीजों को बैलेंस
चेहरे से मुंहासे दूर करें ज्वार
लोग अपने चेहरे से कील-मुंहासे दूर करने के लिए कई तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। कभी पार्लर जाकर फेशियल करना तो कभी महंगे-महंगे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करना। अगर इन सबके बाद भी रिज्लट अच्छा न मिले तो सबको बुरा लगता है। लेकिन चेहरे से मुंहासे दूर करने का आसान सा उपाय आप घर पर ही अपना सकते हैं, उसके लिए आपको ज्वार के कच्चे दाने लेकर उन्हें पीस लेना है और उसमें कत्था मिलाकर मुंहासो पर लगाना है। पेस्ट सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से मुंहासे जल्द दूर हो जाते हैं।
हड्डियां मजबूत बनाता है ज्वार
ज्वार में मैग्रीशियम के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कैल्शियम को एब्जॉर्व करता है। जिसकी वजह से शरीर में हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही शरीर में हड्डियों के विकास के लिए ज्वार मैग्रीशियम और कैल्शियम अहम भूमिका निभाते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहतर हैं ज्वार का सेवन
हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होना बहुत जरूरी होता है। जिसके लिए शरीर को मिनरल की जरूरत होती है। ऐसे में ज्वार में कॉपर और आयरन पाया जाता है जिसमें मिनरल का अच्छा स्तोत्र होता है। जब शरीर में कॉपर और आयरन मिल जाते हैं तो यह दोनों ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जिसकी मदद से शरीर में रेड ब्लड सेल्स डेवलप होते हैं।
इसे भी पढ़ें: बैली फैट घटाने के लिए बेहद कारगार हैं ल्यूक कॉउटिन्हो के ये टिप्स, जानें कैसे करें इन्हें फॉलो
ज्वार सेहत के लिए बहुत ही पौष्टिक होता है और स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही लाभकारी। इसका सेवन शरीर को कई परेशानियों से दूर रखता है। ज्वार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं औऱ यह ग्लुटेन फ्री होता है। इसमें नियासिन, राइबोफ्लैविविन और थियामीन जैसे विटामिनों के साथ ही मैग्नीशियम, आयरन, तांबा, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटैशियम भी पाया जाता है। जो सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर किसी को ज्वार के सेवन के बाद कोई परेशानी होती है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Read More Article On Diet And Fitness In Hindi