Doctor Verified

ज्यादा देर तक पानी में भीगे रहने के कारण क्यों पड़ जाते हैं रिंकल्स? जानें डॉक्टर से

Why Does Your Skin Wrinkles In Water In Hindi: पानी में घंटों समय बिताने के कारण अक्सर रिंकल्स आ जाते हैं। इससे स्किन डैमेज हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा देर तक पानी में भीगे रहने के कारण क्यों पड़ जाते हैं रिंकल्स? जानें डॉक्टर से

Why Does Your Skin Wrinkles In Water In Hindi: कई बार आपने महसूस किया होगा कि पानी के अंदर लंबे समय तक हाथ डुबोकर रखा जाए, तो इससे हाथों में रिंकल्स या झुर्रियां नजर आने लगते हैं। इसे आप हाथ की त्वचा का सिकुड़ना भी कह सकते हैं। ऐसा खासकर घरों में हाथ से कपड़े धोने पर महिलाओं के साथ होता है या फिर जो लोग पानी में ज्यादातर समय बिताते हैं, उनके साथ ऐसी प्रॉब्लम हो जाती है। आमतौर, लोगों का इस ओर ध्यान नहीं जाता है। क्योंकि यह समस्या अपने आप कुछ समय बाद ठीक हो जाती है। लेकिन, अगर आप अक्सर पानी में समय बिताते हैं और फिर भी इस परेशानी को लगातार इग्नोर करते हैं, तो यह सही नहीं है। इससे कई तरह की अन्य समस्या हो सकती है। इस लेख में जानेंगे कि आखिर यह प्रॉब्लम क्यों होती है और इसकी वजह से किस तरह की दूसरी स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। इस बारे में MD Dermatologist, MRCP, UK 🇬🇧 Dr. Jushya Bhatia Sarin ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। यहां हम उसी के आधार पर दे रहे हैं, जरूरी जानकारियां।

पानी में भीगे रहने के कारण क्यों हो जाते हैं रिंकल्स

जब आप लंबे समय तक पानी के अंदर भीगे रहते हैं या फिर पानी में काम करते हैं, तो इससे स्किन पर रिंकल्स (Skin Wrinkles) नजर आने लगते हैं। Dr. Jushya Bhatia Sarin के अनुसार, हमारी स्किन वॉटर प्रूफ होती है। इसलिए, लंबे समय तक पानी में भीगे रहने के बावजूद स्किन के अंदर पानी (What Happens To Skin In Water?) नहीं घुसता है। एक किस्म का नेचुरल ऑयल स्किन को पानी से प्रोटेक्ट करता है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति घंटों पानी के अंदर रहता है, तो यह ऑयल एक्सपैंड होकर नेचुरल बैरियर टूट जाता है। यही कारण है कि स्किन में रिंकल्स नजर आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में ही चेहरे पर क्यों पड़ने लगती हैं झुर्रियां? जानें 6 कारण

पानी में भीगने के कारण रिंकल्स से होने वाली प्रॉब्लम

Dr. Jushya Bhatia Sarin कहती हैं, लंबे समय तक किसी को भी पानी में नहीं भीगना चाहिए। इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, अगर किसी को रिंकल्स भी हो जाए, तो उसे सीवियर एलर्जी, ड्राईनेस जैसी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं, अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो इचिंग की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

पानी में भीगने के कारण रिंकल्स से होने वाली प्रॉब्लम से कैसे बचें

पानी से होने वाले रिंकल्स से बचने के लिए आवश्यक है कि आप पानी में कम से कम समय बिताएं। जब भी पानी का यूज करें, उसके बाद हाथों में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। रात को सोने से पहले हाथ को मॉइस्चराइज करना न भूलें। यहां तक कि सर्दियों के दिनों में अपने बॉडी को मॉइस्चराइजर (Moisturize Your Skin) की ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए, आप बादाम का तेल या जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

पानी में देर तक रहने से क्यों सिकुड़ जाती है स्किन?

हमारी स्किन केराटिन नाम के तत्व से बनी होती है। ऐस में अगर आप बहुत लंबे समय तक पानी में रहें, तो स्किन की बैरियर टूट जाती है और पानी स्किन में घुस जाता है। यही कारण है कि स्किन में झुर्रियां नजर आने लगती हैं।

पानी में पैर झुर्रीदार क्यों हो जाते हैं?

बॉडी का कोई भी हिस्सा अगर लंबे समय तक पानी में रहेगा, तो स्किन का बैरियर टूट जाता है। इस वजह से पानी स्किन के अंदर घुस जाता है, जो कि पैरों या हाथों की स्किन झुर्रीदार हो जाती हैं।

त्वचा का सिकुड़ना कैसे रोकें?

स्किन का सिकुड़ना या पानी की वजह से स्किन में आए रिंकल्स को दूर करने के लिए आप मॉइस्चराइजर का यूज करें। इसके लिए, नारियल तेल, बादाम का तेल और सरसों का तेल आदि यूज कर सकते हैं।

Read Next

2024 में स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए लें ये 4 न्यू ईयर रेजोल्यूशन

Disclaimer