बहुत से लोग मुंह की तो कुछ लोग हाथों में झुर्रियों से परेशान रहते हैं। मुंह के साथ-साथ हाथों की झुर्रियां भी आपके पूरे लुक को प्रभावित कर सकती है। त्वचा पर होने वाली सिकुड़न आपके हाथों को फीका कर देती हैं। आमतौर पर यह समस्या सर्दियों में ज्यादा होती है। कई बार उम्र बढ़ने या फिर पानी में ज्यादा काम करने जैसे कारण इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। हाथों से झुर्रियां हटाने के लिए आप इस लेख में दी गई कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
पेस्ट बनाना फायदेमंद
- हाथों की झुर्रियों को हटाने के लिए एक पेस्ट बना सकते हैं।
- इसके लिए आपको कटोरी में एक चम्मच मक्खन डालना है।
- अब इसके उपर ब्राउन या फिर व्हाइट शुगर डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और इस पेस्ट को अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आपको इसे प्रभावित हिस्से पर लगाना है।
- इसे पहनने के बाद आपको प्लास्टिक के दस्ताने लगाने हैं।
View this post on Instagram
नारियल का तेल
अगर आप हाथों पर होने वाली झुर्रियों से परेशान हैं तो ऐसे में नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल को लगाने से डेड स्किन सेल्स रिपेयर होती हैं, जिससे हाथों की झुर्रियां या लटकी हुई त्वचा टाइट होती है। रात में सोने से पहले आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
हाथों की झुर्रियों से बचने के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करने कोलेजन कम होने की समस्या को भी दूर करता है। जिससे हाथों की त्वचा टाइट होती है और झुर्रियां कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें - चेहरे की झुर्रियां मिटाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे दूर होंगे एजिंग के लक्षण
नींबू और चीनी का स्क्रब
अगर आप हाथों पर होने वाली झुर्रियों से पीड़ित हैं तो ऐसे में प्रभावित हिस्से पर नींबू और चीनी का एक स्क्रब बनाकर लगा सकते हैं। इसे लगाने से हाथों पर होने वाले दाग-धब्बे कम होने के साथ ही झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत मिलती है।