
'दोपहर की नींद आपको फ्रेश रखने में मदद कर सकती है और बेहतर काम के लिए आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकती है।'' यह हम नहीं चीन के लोगों का कहना है कि जो कि अपने यहां wi xio (midday napping) के नियम को फॉलो करते हैं। दरअसल, चीन के हर संस्थान में लोग दोपहर की नींद को काफी महत्व देते हैं और 1 बजे के लंच के बाद, 3 बजे तक का समय नैपिंग के लिए चुनते हैं। नैपिंग यानी दोपहर की नींद की छोटी सी झपकी खाने के बाद आपकी आंतों को आराम से काम करने में मदद करती है। इसके अलावा भी सेहत के लिए नैपिंग के कई फायदे हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Dr. Jatin Choudhary, Naturopathy expert से बात की।
दोपहर में खाना खाने के बाद क्यों सोते हैं चीन के लोग-Why do people nap after lunch in china
Dr. Jatin Choudhary बताते हैं कि '' दोपहर में खाने के बाद नींद की झपकी लेना चीनी संस्कृति में गहराई से समाया हुआ है और माना जाता है कि यह शरीर के संतुलन और सामंजस्य को बहाल करता है, जो पारंपरिक चीनी चिकित्सा की यिन और यांग की अवधारणा के अनुरूप है।'' इसके अलावा नैपिंग के कई फायदे हैं। जैसे कि यह काम में आपकी उत्पादकता को बढ़ावा देता है। इससे व्यक्ति फ्रेश होकर अपना काम कर पाता है। इतना ही नहीं है यह नींद की छोटी सी झपकी शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
दोपहर में खाना खाने के बाद सोने के फायदे-benefits of napping in hindi
NIH की रिपोर्ट की मानें, तो दोपहर में खाना खाने के बाद सोना आपके शरीर पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। इस स्टडी की मानें तो नियमित रूप से झपकी लेने वालों में, जो लोग 30 मिनट या उससे कम समय तक सोते थे, उनमें हाई बीपी होने की संभावना उन लोगों की तुलना में 21% कम थी जो नियमित रूप से झपकी नहीं लेते थे। इस तरह के अन्य अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से झपकी लेना, विशेष रूप से दोपहर की झपकी, हाई बीपी और हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: झपकी लेना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या बुरा? एक्सपर्ट से जानें
संज्ञानात्मक कार्य में सुधार
झपकी लेने से याददाश्त, ध्यान और सीखने की क्षमता बढ़ती है, जिससे यह चीनी स्कूलों में एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इतना ही नहीं, दोपहर के भोजन के बाद शरीर की अलर्टनेस में प्राकृतिक गिरावट, झपकी को ऊर्जा प्राप्त करने का एक व्यावहारिक तरीका बनाती है। झपकी लेने को तनाव, चिंता और हृदय रोग के जोखिम को कम करने से जोड़ा गया है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
नींद, जिसमें झपकी भी शामिल है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है और शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है। इसके अलावा झपकी लेने से शरीर की प्राकृतिक सर्केडियन रिदम बेहतर होती है, जो दोपहर के भोजन के बाद कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: 20 मिनट की झपकी लेकर दूर होंगी अनिद्रा-थकान, नई रिसर्च ने बताया नैपिंग का सही समय और तरीका
मूड को बेहतर बनाने में मददगार
दोपहर में नींद की एक झपकी लेने से रात में नींद की कमी की भरपाई हो सकती है, जो वृद्ध लोगों में आम है। झपकी लेने से मनोदशा को नियंत्रित करने, चिड़चिड़ापन कम करने और सतर्कता बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे गुस्से और मूड स्विंग्स में कमी आ सकती है जिससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।
दोपहर के भोजन के बाद झपकी लेने की प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है और चीनी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग बन गई है। आपको भी इसे आजमाना चाहिए। लेकिन, दोपहर की नींद छोटी होनी चाहिए यानी 20 से 30 मिनट की। इससे ज्यादा सोना आपके रात की स्लीप साइकिल को प्रभावित कर सकती है।
FAQ
नींद का चक्र आपके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है?
नींद का चक्र आपके स्वास्थ्य को बेहतर भी बना सकता है और इसका पूरा न होना आपको कई बीमारियों का शिकार भी बना सकता है। इससे हाई बीपी, हृदय रोग, डायबिटीज, अवसाद और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इससे अपने रात की स्लीप साइकिल को जरूर पूरी करें।नींद का एक चक्र कितने मिनट का होता है?
नींद का एक चक्र लगभग 90 मिनट का होता है। शुरुआत में चक्र सबसे छोटे होते हैं जैसे 70-100 मिनट और रात बढ़ने के साथ ये लंबे होते जाते हैं और 90-120 मिनट तक पहुंच जाते हैं। तो अपनी नींद पूरी करें ताकि आप स्वस्थ रहें।नींद का चक्र कैसे ठीक करें?
नींद का चक्र सही करने के लिए अपने पाचन तंत्र को पहले आराम दें। सोने से कम से कम तीन घंटे पहले अपना आखिरी भोजन करें। इसके अलावा सुबह की धूप आपकी सर्कैडियन लय को एक सही शुरुआत देती है और यही नींद का चक्र पूरा करने में मदद करती है। इसलिए सुबह उठने के एक घंटे सूरज की नेचुरल रोशनी में रहें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 02, 2025 11:25 IST
Published By : Pallavi Kumari