Benefits of Lauki For Gut Health: लौकी एक ऐसी सब्जी है, जो आपको सालभर बाजार में देखने को मिल जाएगी। इसे सब्जी, पकोड़े, खीर और हलवे जैसे कई पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पचने में आसान होती है, इसलिए कई लोग बीमारी में भी लौकी खाना पंसद करते हैं। आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह माना जाता है। कई आयुर्वेदिक डाइट में आपको केवल लौकी के व्यंजन देखने को मिलेंगे। यह जल्द वजन घटाने और पाचन स्वस्थ बनाने में फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह हमारी गट हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद है? इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
गट हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद है लौकी- Bottle Gourd Benefits For Gut Health
फाइबर से भरपूर
आयुर्वेद के मुताबिक लौकी में डायटरी फाइबर अधिक पाए जाते हैं। यह गट को हेल्दी रखने और इन्फेक्शन दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, पाचन तंत्र स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
हाइड्रेशन
लौकी में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है, जो बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे खाना ठीक से पच पाता है और पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें- लौकी के बीज फेंकने के बजाय करें इस्तेमाल, जानें इसके 5 फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
दूधी यानि लौकी में एंटीऑक्सीडेंट भी अधिक पाए जाते हैं। इससे आंतों की सूजन कम होती है और गट हेल्दी रहती है। यह अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन रोग जैसी सूजन संबंधी स्थितियों के लिए भी फायदेमंद होता है।
एल्कलाइन इफेक्ट
घीया की प्रकृति एल्कलाइन मानी जाती है। इस वजह से यह पेट के एसिड को बैलेंस रखने में फायदेमंद है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, अपच और हिचकी आने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
कैलोरी कम होती है
अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में लौकी जरूर शामिल करनी चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे इसके सेवन से आपका वजन कंट्रोल होता है। लौकी के सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
गट को हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पर्याप्त तरल पदार्थ लें
गट को हेल्दी रखने के लिए आपको हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। दिनभर तरल पदार्थों का सेवन करें। साथ ही अपनी डाइट में नारियल पानी, छाछ, दही और फलों को जरूर शामिल करें।
जंक फूड कम खाएं
जंक और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसके कारण आपको गट इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए जंक फूड का सेवन कम से कम करें।
इसे भी पढ़ें- त्वचा की इन 5 समस्याओं से छुटकारा दिलाता है लौकी का रस, जानें इस्तेमाल का तरीका
फिजिकली एक्टिव रहें
अपने डेली रूटीन में कोई न कोई एक्सरसाइज करने की आदत जरूर बनाएं। एक्टिव रहने से आपकी गट भी हेल्दी रहेगी। साथ ही, आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी।
डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करें
डाइट में प्रोबायोटिक्स लेने से आपकी गट हेल्थ को फायदा होता है। यह गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन भी स्वस्थ रहता है।
तनाव से दूरी बनाएं
अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं, तो इससे आपके हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके कारण आपकी गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए तनाव से दूरी बनाए रखें।
View this post on Instagram