Expert

किन लोगों को भैंस का दूध नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

भैंस का दूध पीना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जानें किन लोगों को भैंस के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
किन लोगों को भैंस का दूध नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Which Patient Should Not Drink Milk: दूध को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें कैल्शियम के साथ कई मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। दूध को पचने में समय लगता है इसलिए कई लोग इसे मील की तरह सेवन करते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। मार्केट में आपको दूध की कई वेराइटी देखने को मिल जाएगी। कुछ लोग गाय के दूध का सेवन करते हैं, तो वहीं कई लोग बकरी का दूध पीते हैं। जिन लोगों को डेरी प्रोडक्ट्स नहीं पच पाते हैं, वो प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे बादाम, काजू या अलसी के दूध का सेवन करते हैं। अधिकतर परिवारों में, भैंस का दूध पिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर किसी के लिए भैंस के दूध का सेवन करना भी फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं किन लोगों को भैंस के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-06-05T193812.843

भैंस का दूध किसे नहीं पीना चाहिए? Who Should Not Consume Buffalo Milk

ज्यादा वजन वाले लोग- Overweight

जिन लोगों का वजन ज्यादा है या वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भैंस का दूध नहीं पीना चाहिए। इसमें फैट्स कंटेंट ज्यादा होता है जो कैलोरी इनटेक तेजी से बढ़ा सकता है। इसे अगर डाइट में शामिल किया जाए, तो यह वजन घटाने में परेशानी बन सकता है।

पाचन अग्नि धीमी होने पर- Slow Digestion

जिन लोगों की पाचन अग्नि धीमी है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, दूध गुरु प्रधान होता है यानी इसे पचने में समय लगता है। धीमी पाचन क्रिया वालों को इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में भैंस का दूध पीने से ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच और दस्त होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- गाय या भैंस का दूध: कौन-सा दूध होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

लैक्टोज इंटॉलरेंस- Lactose intolerance

जिन लोगों को दूध से बनी चीजों से एलर्जी या लैक्टोज इंटॉलरेंस है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऐसे में भैंस का दूध पीने से परेशानी हो सकती है। इसके कारण डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं या स्किन एलर्जी हो सकती है।

बुजुर्ग लोग- Old Adults

बढ़ती उम्र के साथ पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। क्योंकि उम्र ज्यादा होने पर भैंस के दूध को पचाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यह हार्ट डिजीज की वजह भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या भैंस का दूध पीने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें इस दावे की सच्चाई

हार्ट पेशेंट- Heart Patients

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें भैंस का दूध नहीं पीना चाहिए। इसमें फैट कंटेंट ज्यादा होता है जो हार्ट डिजीज बढ़ने की वजह भी बन सकता है। हार्ट पेशेंट को एक्सपर्ट्स इसे अवॉइड करने की सलाद देते हैं।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक भैंस का दूध भारी होता है। इसे पचने में समय लगता है इसलिए कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इससे परहेज रखना चाहिए। जिन लोगों की पाचन अग्नि धीमी है या जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस है। ऐसी स्थितियों में दूध से परहेज रखना चाहिए। जिन लोगों की उम्र अधिक है उन्हें दूध पचाने में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा, हार्ट पेशेंट और अत्यधिक वजन वाले लोग भी इसका सेवन न करें। जिन लोगों को वजन बढ़ाना है या बॉडी बिल्डिंग करते हैं उनके लिए इसका सेवन करना फायदेमंद होगा। अगर आप किसी भी हेल्थ इशु के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

FAQ

  • भैंस का दूध किसे नहीं पीना चाहिए?

    जिन लोगों की पाचन अग्नि धीमी है या जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस है। ऐसी स्थितियों में दूध से परहेज रखना चाहिए। इसके अलावा, हार्ट पेशेंट और अत्यधिक वजन वाले लोग भी इसका सेवन न करें।
  • भैंस के दूध के क्या नुकसान हैं?

    भैंस के दूध में फैट्स कंटेंट ज्यादा होता है जो कैलोरी इनटेक तेजी से बढ़ा सकता है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल या हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है। धीमी पाचन क्रिया वालों को इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। 
  • कौन सी बीमारी में दूध नहीं पीना चाहिए?

    जिन लोगों को दूध से बनी चीजों से एलर्जी या लैक्टोज इंटॉलरेंस है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें भैंस का दूध नहीं पीना चाहिए।
  • किस मरीज को दूध नहीं पीना चाहिए?

    जिन लोगों लैक्टोज इंटॉलरेंस या दूध से एलर्जी है। ऐसे में दूध का सेवन नहींं करना चाहिए। जो लोग हार्ट पेशेंट हैं या किसी समस्या की दवा खाते हैं, उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

तुरंत एनर्जी के लिए कौन-सा शेक सबसे बेहतर है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer