नारियल का दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

नारियल का दूध पीना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जानें किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
नारियल का दूध किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


When not to use coconut milk: दूध पीना हर किसी के लिए जरूरी होता है। लेकिन, कुछ लोगों को डेरी प्रोडक्ट्स पच नहीं पाते हैं। ऐसे में डाइट एक्सपर्ट्स प्लांट बेस्ड मिल्क चुनने की सलाह देते हैं। जब बात प्लांट बेस्ड मिल्क की होती है, तो नारियल के दूध का नाम भी सबसे पहले आता है। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नारियल का दूध पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, इसलिए यह वेट लॉस में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। इसे बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल का दूध पीना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए?

01 (2)

नारियल के दूध का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिए? Who Should Not Consume Coconut Milk

नारियल से एलर्जी- Coconut Allergy

जिन लोगों को नारियल से एलर्जी रहती है, उन्हें नारियल के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यह समस्या कुछ ही लोगों में पाई जाती है। लेकिन ऐसे में नारियल दूध पीने से परेशानी हो सकती है। अगर नारियल से एलर्जी होने के बावजूद आप इसका सेवन करते हैं, तो आपको पेट में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पित्ती या त्वचा में खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ट्री नट्स एलर्जी- Tree Nuts Allergy

जिन लोगों को किसी भी नट्स से एलर्जी है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही नारियल के दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि, नारियल प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट है जो प्लांट बेस्ड नट्स से कनेक्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में कोकोनट मिल्क पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

हार्ट डिजीज- Heart Diseases

नारियल के दूध में सैचुरेटेड फैट्स अधिक मात्रा में मौजूद होता है। खासकर अगर आप बाजार से नारियल दूध खरीद रहे हैं, तो इसमें आपको फैट्स अधिक मिलेगा। अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए, तो इससे बॉडी में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इसके कारण हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का खतरा भी हो सकता है। दिल की बीमारी के मरीजों को नारियल के दूध को डेली डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पाचन से जुड़ी समस्याएं- Digestive Issues

जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए। नारियल के दूध को पचने में समय लगता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, गैस, डायरिया, एसिडिटी और इरिटेबल बॉवेल मूवमेंट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डाइजेशन खराब होने पर इसे नहीं पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- नारियल शेक पीने से शरीर को मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका 

वेट लॉस के दौरान- Weight lose

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो अपने डाइट एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। क्योंकि, नारियल के दूध में कैलोरी और फैट्स ज्यादा होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ओवरऑल कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है और वजन बढ़ सकता है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर इसका सेवन करते हैं, तो बहुत कम मात्रा में ही सेवन करें।

छोटे बच्चे- Infants

कुछ लोग ब्रेस्ट मिल्क की जगह बच्चों को नारियल का दूध देना शुरू कर देते हैं। लेकिन इसमें पोषक तत्व कम मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसे पचाना भी आसान नहीं होता है। इसलिए एक साल से कम उम्र के बच्चों की डाइट में नारियल दूध शामिल नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

नारियल के दूध का सेवन करना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जिन लोगों को नारियल से एलर्जी है या डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स रहती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वेट लॉस जर्नी, हार्ट डिजीज और नट्स एलर्जी होने पर भी डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • क्या हम रोज नारियल का दूध पी सकते हैं? 

    रोजाना नारियल के दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप एक्टिव और एनर्जेटिक फील करेंगे। इसे पीने से जल्दी भूख नहीं लगेगी और कैलोरी इनटेक कम होगा। डेली डाइट में शामिल करने से डाइजेशन भी इंप्रूव होगा। 
  • नारियल के दूध के क्या फायदे हैं? 

    नारियल के दूध में मौजूद पोषक तत्व ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। इसे बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नारियल का दूध पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, इसलिए यह वेट लॉस में मदद करता है। 
  • नारियल का दूध कौन नहीं पी सकता?

    जिन लोगों को नारियल से एलर्जी है या डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स रहती हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वेट लॉस जर्नी, हार्ट डिजीज और नट्स एलर्जी होने पर नारियल का दूध अवॉइड करना चाहिए। 
  • नारियल का दूध कब पीना चाहिए?

    नारियल के दूध का सेवन दिनभर में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन, खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसे आप स्मूदी या कोल्ड कॉफी डिश बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नाश्ते या स्नैक्स टाइम पर भी सेवन किया जा सकता है। 

 

 

 

Read Next

क्या यूरिक एसिड बढ़ने पर सफेद चना खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer